<
Categories: क्रिकेट

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी, हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI से बाहर, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. ऐसे में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे. आइए जानते हैं आज हार्दिक पांड्या क्यों नहीं खेल रहे हैं.

MI vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला आज 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लेकिन मुंबई के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. ऐसे में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे. आइए जानते हैं आज हार्दिक पांड्या क्यों नहीं खेल रहे हैं.
मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा, “हार्दिक पंड्या की तबीतय आज ठीक नहीं है. इसलिए वह टीम में नहीं है. आज मैं उनकी जगह टीम की कप्तानी कर रहा हूं. टीम में काफी सकारात्मक माहौल है. हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. पिच अच्छी दिख रही है. हमारी प्लेइंग XI में दीपक चाहर टीम में आए हैं. ट्रेंट बोल्ट टीम से बाहर हुए हैं. उनकी जगह बॉश खेलेंगे. इसके अलावा मिचेल सैंटनर ग़ज़नफ़र की जगह टीम में शामिल हुए हैं.”
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, “मैंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. यह हमारा होम ग्राउंड पर पहला मैच है, इसलिए हम देखना चाहते हैं कि पिच कैसे खेलती है. पिछले मैच में हम 26/4 थे, लेकिन फिर भी लक्ष्य का पीछा कर लिया. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.” अब देखना होगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST