<

क्या विमान में झपकी ले सकता है Pilot? जानिए नियम और आदेश

Nap During Flight: हवाई यात्रा करना सबसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर एक पायलट को नींद आए तो उड़ान के दौरान क्या वो झपकी ले सकता है या नहीं? जानिये इसका जवाब.

Can Pilot Take Nap During Flight: हवाई यात्रा एक ऐसी यात्रा है जिसे दुनिया में यात्रा का सबसे सुरक्षित साधन कहा जाता है. अक्सर लोग विमान में बैठकर काफी सुरक्षित महसूस करते हैं. देश-विदेश के सेर विमान से ही संभव है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस विमान में सैकड़ों यात्री सवार हैं उसके कॉकपिट में बैठा पायलट उड़ान के दौरान अगर झपकी ले लिया तो क्या है? एक पायलट पर ही सैकड़ों यात्रियों की सांसे टिकी हुई होती हैं. आइए जानें कि क्या पायलट वाकई लंबी उड़ान के दौरान झपकी ले सकते हैं या नहीं? आज हम आपको इस बड़े सवाल का जवाब दे देंगे. 

क्या झपकी ले सकता है पायलट

एक पायलट विमान उड़ाते समय कैसे सो सकता है? इसका जवाब साफ है कि हर देश के नियम अलग-अलग होते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका जैसे देशों में तो उड़ान के दौरान पायलट का सोना सख्त मना है. दरअसल, यहां संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने नियम बनाए हैं कि कॉकपिट में सोना सख्त मना  है. लेकिन, कई यूरोपीय एयरलाइनों और एशियाई देशों में नियंत्रित आराम की अनुमति है. यानी, पायलट निर्धारित समय और शर्तों के तहत थोड़ी देर के लिए झपकी ले सकता है. नियंत्रित विश्राम एक तरह की पावर नैप है. इसमें कम से कम दो पायलट का होना अनिवार्य है, जिनमें एक कैप्टन और एक फर्स्ट ऑफिसर शामिल होता है. अगर एक पायलट झपकी ले रहा होता है, तो दूसरा पूरी तरह से कंट्रोल की निगरानी करता है.  आपको बता दें यह विश्राम 20 से 40 मिनट का होता है.

क्या लेना जरूरी है नेप

इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी इसकी सूचना दी जाती है. लंबी दूरी की उड़ानों, जैसे यूरोप से अमेरिका या एशिया, में अक्सर 3-4 पायलट का होना जरूरी है . ऐसे में शिफ्ट सिस्टम के तहत, कुछ पायलट आराम करते हैं जबकि बाकी कॉकपिट कंट्रोल को संभालते हैं. कई बड़े विमानों में इसके लिए अलग से आराम करने के लिए एक केबिन की भी व्यवस्था होती है. थकान पायलटों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. लंबे समय तक सतर्क रहना दिमाग और शरीर दोनों पर भारी पड़ता है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST