Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बिल्ली ने निगल लिए 26 रबर बैंड, ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

बिल्ली ने निगल लिए 26 रबर बैंड, ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मालिक की लापरवाही से एक पालतू बिल्ली की जान पर बन आयी थी. मिडनाइट नाम की एक बिल्ली ने कई रबर बैंड निगल लिए थे, जिससे उसकी जान को खतरा हो गया था.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: March 23, 2026 15:19:06 IST

Mobile Ads 1x1

अगर आप भी अपने घर में किसी जानवर को पालते हैं या पेट्स रखने का शौक रखते हैं, तो आपको भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मालिक की लापरवाही से एक पालतू बिल्ली की जान पर बन आयी थी.

अमेरिका के फ्लोरिडा की इस बिल्ली की कहानी ने दुनिया भर में पालतू जानवरों की सुरक्षा और घरेलू खतरों (household hazards) के प्रति चेतावनी बढ़ा दी है. मिडनाइट नाम की इस बिल्ली ने कई रबर बैंड निगल लिए थे, जिससे उसकी जान को खतरा हो गया था.

बिल्ली की गंभीर स्थिति और बचाव  

6 साल की एक काली बिल्ली “मिडनाइट” को एक शेल्टर में इतनी बुरी हालत में छोड़ा गया था कि उसके लिए यूथेनेसिया (कृत्रिम रूप से जान लेने) जैसी स्थिति बन चुकी थी. उसके शरीर में ऑरगेनिक ब्लॉकेज हो गयी थी यानी आंतों में रुकावट इतनी गंभीर हो चुकी थी कि डॉक्टरों ने उसे “मौत के दरवाज़े पर खड़ा” बताया.  HALO No‑Kill Rescue Shelter ने उसे बचाने के लिए इमरजेंसी सर्जरी करवाई, जहां इस बात का खुलासा हुआ कि उसके पेट और आंत में पूरे 26 हेयर टाइज फंसे हुए थे. 

ऑपरेशन से हुआ इलाज 

सर्जरी के दौरान वैटरनरी डॉक्टरों ने उन 26 हेयर टाइज़ को बाहर निकाला, जिसके बाद बिल्ली की गंभीर बाधा दूर हो गई. रेस्क्यू सेंटर की टीम ने बताया कि मिडनाइट अब ठीक हो रही है और भोजन खाने में इतनी तेज़ी दिखा रही है कि लगता है उसे जीवन में दोबारा नया मौका मिला है. उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

रेस्क्यू शेल्टर का चेतावनी संदेश  

रेस्क्यू संस्थान ने लोगों से अपील की कि बिल्लियां या अन्य पालतू जानवर घर में घूमते‑फिरते ऐसी छोटी चीज़ों को चट कर देते हैं जिनके बारे में मालिक भी नहीं सोचते. शेल्टर ने लिखा कि शायद आप सोचते हैं कि “हर बार गायब होने वाले हेयर टाइज़ कहां जाते हैं… कभी‑कभी वे ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर पाते, जैसे आपके पालतू जानवर के पेट में.”  हेयर टाइज़, रबर बैंड, धागे और इसी तरह की छोटी चीज़ें पेट्स के पेट या आंतों में फंसकर गंभीर ब्लॉकेज और संक्रमण का कारण बन सकती हैं, जिसके लिए सर्जरी और जान गंवाने जैसा खतरा भी पैदा हो सकता है.

पालतू जानवर मालिकों के लिए सबक  

मिडनाइट की कहानी से यह साफ होता है कि घर में बिल्लियों या अन्य जानवरों के आसपास ऐसी छोटी चीज़ें खुले में न छोड़ें, जिन्हें वे निगल सकते हैं. अगर कोई बिल्ली बार‑बार उल्टी करे, कम खाना खाये, थकान दिखाए या लगातार बेचैन रहे, तो तुरंत वैटरनरी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ये लक्षण पेट या आंत में ब्लॉकेज के संकेत हो सकते हैं. समय पर ध्यान देने और निवारक उपायों से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है.

MORE NEWS