<

1.7 लाख रु. का Balenciaga का बैग लेकर इवेंट में पहुंचीं चीनी अदाकारा, लोगों ने कहा ‘कचरे की थैली’, वीडियो वायरल

अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक सादा पीला प्लास्टिक बैग थामे हुए दिखीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

Balanciaga Bag Viral Video: बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जिस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो थीं चीनी अभिनेत्री झांग जिंगयी, लेकिन वजह उनका ग्लैमरस लुक या गाउन नहीं, बल्कि उनका हैंड बैग था. 

अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक सादा पीला प्लास्टिक बैग थामे हुए दिखीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

बैग ने चुराई लाइमलाइट

26 वर्षीय झांग जिंगयी स्लीक ब्लैक ड्रेस और मिनिमल ज्वेलरी में तो ग्लैमरस लग रही थीं, लेकिन उनका सामान्य-सा दिखने वाला यलो कलर का प्लास्टिक बैग सारी लाइमलाइट चुरा ले गया. बैलेंसियागा का ये साधारण पॉलिथीन की तरह दिखने वाला बैग लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. इवेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जहां यूजर्स ने बालेंसीएगा के इस बैग की तुलना ट्रैश पाउच (कचरे की थैली) से कर डाली.

यह बैग बालेंसीएगा की विंटर 2022 360° कलेक्शन का हिस्सा था, जिसे क्रिएटिव डायरेक्टर डेम्ना ग्वासालिया ने डिजाइन किया. यह डिस्पोजेबल प्लास्टिक गारबेज बैग जैसा दिखता है, लेकिन इसकी कीमत करीब 1,800 डॉलर (लगभग 1.7 लाख रुपये) है. रिलीज के समय ही इसने फैशन वर्ल्ड में बहस छेड़ दी थी कि रोजमर्रा की चीजों को लग्जरी कैसे बनाया जाए. 

मीम्स और मजेदार कमेंट्स की आई बाढ़

झांग के लुक ने मीम्स की बौछार ला दी. एक यूजर ने लिखा, “झांग जिंगयी 1,790 डॉलर का बालेंसीएगा बैग फ्लेक्स कर रही हैं. ये तो हमारा ग्रॉसरी बैग है.” वहीं कुछ ने इसे फैशन स्टेटमेंट तो कुछ ने इसे प्रैक्टिकल चॉइस बताया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह उनकी हालिया फिल्म के कैरेक्टर से प्रेरित हो सकता है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

अब आसान होगा ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन बदलना! 30 मिनट पहले तक कैसे करें अपडेट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए नया नियम निकाला है. इसके तहत आप…

Last Updated: April 7, 2026 13:08:48 IST

MP Police Constable Salary: एमपी पुलिस कांस्टेबल की क्या है इन-हैंड सैलरी? जानिए करियर ग्रोथ का पूरा सच

MP Police Constable Salary: पुलिस विभाग (Police Deaprtment) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने वालों के…

Last Updated: April 7, 2026 13:05:33 IST

आंखों पर चश्मा, हाथ में दातून, आशीष नेहरा का दिखा देसी अंदाज; मोहम्मद सिराज ने भी जीता दिल

Ashish Nehra Viral Video: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है. इसमें…

Last Updated: April 7, 2026 12:39:02 IST

मां बनने वाली हैं सोनाक्षी? पूनम सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘कितनी बार नानी बना दिया हमको…’

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं.…

Last Updated: April 7, 2026 12:27:56 IST

MI vs RR: रनों की बारिश या विकेटों की बौछार… गुवाहाटी में कौन करेगा राज, क्या असर दिखाएगी पिच?

MI vs RR Pitch Report: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी के मैदान…

Last Updated: April 7, 2026 12:09:16 IST

Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार में नौकरी बदलना नहीं होगा आसान! सरकार ने लगाया बैरियर, पहले करना होगा ये काम

Sarkari Naukri Bihar 2026: बिहार सरकार के इस विभाग में अगर आप काम कर रहे…

Last Updated: April 7, 2026 12:08:57 IST