Valentine Week Market: वैलेंटाइन वीक 2026 के दौरान पार्टनर एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. लेकिन रिपोर्ट बताती है कि कंडोम सहित अन्य सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स का बाजार पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ा है.
वैलेंटाइन वीक 2026 में बढ़ा कंडोम का बाजार
वैलेंटाइन वीके के सातों दिन कपल्स एक-दूसरे को खुश करने और अपने प्यार का इजहार करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स भेजते हैं. इसमें चॉकलेट, टेडी बियर, गुलाब के फूल सहित अन्य चीजें शामिल होती हैं. रिपोर्ट्स बताती है कि फूल, चॉकलेट, के अलावा कंडोम और सेक्सुअल वेलनेस से जुड़े बाकी प्रोडक्ट की डिमांड भी खूब रही है. जानकारी के मुताबिक 2025 की तुलना में इस साल करीब तीन गुना कारोबार बढ़ा है.
इंस्टामार्ट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कंडोम और सेक्सुअल वेलनेस संबंधित ऑर्डरों में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना वृद्धि देखी गई है. यह न केवल इस विषय पर ग्राहकों के बीच बढ़ती सहजता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वैलेंटाइन डे मनाने का तरीका किस प्रकार नया रूप ले रहा है.
ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी में भी वैलेंटाइन डे पर खास बढ़ोतरी देखी गई. रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान नहाने के प्रोडक्ट्स, बॉडी केयर और मेकअप से जुड़े सामान की सबसे ज्यादा मांग रही. कटक के एक कस्टमर ने एक ही ऑर्डर में 15,093 रुपये का मेकअप खरीदा. वहीं सूरत के एक ग्राहक ने हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपये खर्च किए. इससे साफ है कि लोग सिर्फ अपने पार्टनर ही नहीं, बल्कि खुद पर भी खर्च करना और खुद से प्यार करना जरूरी समझ रहे हैं.
इसके अलावा अन्य उत्पादों की भी मांग रही. कोलकाता में एक व्यक्ति ने 25,000 रुपये की चॉकलेट का ऑर्डर दिया. वहीं टेडी डे के मौके पर मुलायम खिलौनों की बिक्री में 568% की बढ़ोतरी देखी गई. 14 फरवरी को इंस्टामार्ट पर हर दूसरा ऑर्डर दूसरों के लिए ऑर्डर के रूप में दर्ज किया गया, जो दर्शाता है कि वैलेंटाइन डे का उत्सव देश में प्रेम संबंधों का एक अभिन्न अंग बन गया है.
वैलेंटाइन डे कार्ड पर भी नजर डाला गया. इसमें पता चला कि भारत में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई से आगे निकलकर रिकॉर्ड ऑर्डर किए.
Dandvat Yatra After Divorce: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वैवाहिक कलह से तंग आकर…
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…
Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की फैंस में काफी चर्चा है,…
Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…