उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के मलीरा गांव में पुलिस ने हत्याकांड (Murder Case) का सनसनीखेज खुलासा कर पूरे गांव को हैरान कर दिया है. फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है
Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. पुलिस ने एक बेहद ही चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया. फिलहाल, इस वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है रोंगटे खड़े करने वाला मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मलीरा गांव की है. जहां, यूपी पुलिस ने संदीप हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर पूरे गांव को हैरान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, संदीप की पत्नी मीनाक्षी ने अपने प्रेमी (संदीप के ममेरे भाई) गौतम उर्फ सौरभ के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी.
जहां, अवैध संबंधों में बाधा बनने पर संदीप को पहले खाने में नींद की गोलियां दी गईं और फिर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. तो वहीं, वारदात की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने इस घटनाक्मृरम पर जानकारी देते हुए बताया कि संदीप की पत्नी मीनाक्षी का संदीप के ही ममेरे भाई गौतम उर्फ सौरभ के साथ अवैध संबंध था. लेकिन, जब संदीप को इस बात की भनक लगी, तो उसने हरियाणा के यमुनानगर की नौकरी छोड़ दी और मुजफ्फरनगर वापस आ गया ताकि अपनी पत्नी पर रोजाना कड़ी नजर रख सके.
इतना ही नहीं, एसपी सिटी ने आगे बताया कि संदीप के आने से प्रेमी युगल का मिलना-जुलना पूरी तरह से बंद हो गया था, जिसे उन्होंने अपनी राह का कांटा मान लिया और संदीप को रास्ते से हटाने की यह खौफनाक साजिश रच डाली और संदीप की आगे जाकर निर्मम हत्या कर दी.
14 फरवरी की शाम, साजिश के तहत मीनाक्षी ने संदीप के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं. जब संदीप गहरी नींद में सो गया, तब मीनाक्षी ने फोन कर अपने प्रेमी गौतम को घर बुलाया. इतना ही नहीं, गौतम अपने साथ शहर से खरीदा हुआ एक हथौड़ा भी लेकर आया था.
जहां, नशे की हालत में सो रहे संदीप के सिर, चेहरे और गले पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद आरोपी गौतम ने शव को बाइक पर लादा और गांव के पास म्हाड़ी के जंगल में झाड़ियों में फेंक कर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया.
हत्या के बाद आरोपियों ने खून से सने कपड़े और हथौड़ा एक नाले में फेंक दिए थे. हालांकि, पुलिस को शुरुआती जांच में गांव के सीसीटीवी कैमरों से बड़ी मदद मिली. जहां, फुटेज में आरोपी गौतम बाइक पर शव को ले जाता हुआ साफ तौर से देखा जा सकता है. लेकिन, जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो मीनाक्षा और गौतम ने अपना जुर्म को कबूल कर लिया.
इसके अलावा पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और अन्य साक्ष्य को बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…