<
Categories: देश

Ramayana Box Office Collection: ‘रामायण’ का तूफान, दूसरे रविवार भी की छप्परफाड़ कमाई; तोड़े कई रिकॉर्ड

'Ramayana' box office collection day 11: दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा दूसरे रविवार की कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

‘Ramayana’ box office collection day 11: टिकट खिड़की पर फिल्म ‘रामायण’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था. रिलीज के बाद इसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा हुआ.

दिवाली की लंबी छुट्टियों ने फिल्म की कमाई को जबरदस्त रफ्तार दी. सोमवार और मंगलवार को इसके कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला. त्योहारों की रौनक खत्म होने के बाद भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही. अब दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा दूसरे रविवार की कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे का रिकॉर्ड

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग दशहरे के दिन शुरू हुई थी. फिल्म की रिलीज से करीब दो सप्ताह पहले ही टिकटों की बिक्री शुरू हो गई थी. दर्शकों के जबरदस्त उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले शो के शुरू होने से पहले ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये की टिकटें बिक चुकी थीं.

फिल्म ने भारत में पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की. इसके साथ ही यह बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. हालांकि, असली धमाका सोमवार और मंगलवार को देखने को मिला. सोमवार को फिल्म ने 107 करोड़ रुपये और मंगलवार को 94 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये दोनों आंकड़े भारतीय सिनेमा में एक दिन की कमाई के नए रिकॉर्ड बन गए.

‘रामायण’ ने 11वें दिन कितनी कमाई की?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने दूसरे रविवार यानी रिलीज के 11वें दिन 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली.इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दूसरे रविवार की कमाई में ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने दूसरे रविवार की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. इसी साल मार्च में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे रविवार को 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

वहीं, ‘रामायण’ ने दूसरे रविवार को 75 करोड़ रुपये कमाकर बॉलीवुड की फिल्मों के बीच नया रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि, दूसरे रविवार की सबसे ज्यादा कमाई का ओवरऑल रिकॉर्ड अभी भी 76.60 करोड़ रुपये के नाम है. ‘रामायण’ फिलहाल इस आंकड़े से थोड़ी पीछे है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price: छठ पर तेल का दाम बढ़ा या घटा? दिल्ली से पटना तक जानें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 16 November 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है,…

Last Updated: November 16, 2026 07:23:40 IST

धार में TI पर युवती को अश्लील वीडियो और WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप, शिकायत करने पहुंची तो थाने से निकाला

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा…

Last Updated: November 15, 2026 23:28:44 IST

2035 तक ICC ने तय किया क्रिकेट का कैलेंडर, भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

ICC Cricket Calendar 2035: ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का…

Last Updated: November 15, 2026 22:59:52 IST

14 दिन तक गहरी खाई में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा शिक्षक, मटमैला पानी पीकर बचाई जान, चरवाहे ने ऐसे खोज निकाला

Odisha teacher rescue: ओडिशा के कंधमाल जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हुए 47 वर्षीय…

Last Updated: November 15, 2026 22:52:04 IST

भरोसे का किया कत्ल! दोस्त की बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर पड़ोस की दो बहनों से भी की दरिंदगी

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक शख्स पर दोस्त की नाबालिग बेटी और पड़ोस में रहने…

Last Updated: November 15, 2026 22:33:14 IST