<
Categories: बिहार

Bihar News: झूठा किया छठ का प्रसाद, तो मां बनी हैवान…4 साल की मासूम में बरसा कहर; पीट-पीटकर ली जान

Bihar News: समस्तीपुर में छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी सुहानी को पीट-पीटकर मार डाला. बच्ची की अस्पताल में मौत हुई, पुलिस ने आरोपी मां रीना को गिरफ्तार किया.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां छठ पूजा का प्रसाद जूठा कर देने से नाराज एक मां ने अपनी ही 4 साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रसाद खाने की जिद पर भड़की मां

यह घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड नंबर 12 की है. यहां रहने वाले राजू पासवान की पत्नी रीना कुमारी छठ पूजा के लिए पकवान और प्रसाद तैयार कर रही थी. इसी दौरान उनकी 4 वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी प्रसाद खाने की जिद करने लगी. मां ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन बच्ची ने प्रसाद उठाकर जूठा कर दिया. इसी बात से रीना कुमारी नाराज हो गई और उसने अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद मां आनन-फानन में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घाट बनाने गए थे घरवाले

मृत बच्ची के पिता राजू पासवान के मुताबिक, परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट बनाने गए हुए थे. इसी दौरान घर में यह घटना हो गई. परिवार में तीन बच्चे हैं. इनमें 7 साल की शिवानी कुमारी, 4 साल की सुहानी कुमारी और डेढ़ साल का बेटा राजा कुमार शामिल हैं. सुहानी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पूरे गांव में भी इस घटना को लेकर गम और गुस्सा है.

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पूसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

पिता बोला- पत्नी को दिलाऊंगा कठोर सजा

बेटी की मौत के बाद पिता राजू पासवान ने अपनी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी को कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेंगे. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि एक मां अपनी ही मासूम बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. पूसा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर बिरौली गांव में एक बच्ची की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Petrol Diesel Price: छठ पर तेल का दाम बढ़ा या घटा? दिल्ली से पटना तक जानें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 16 November 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है,…

Last Updated: November 16, 2026 07:23:40 IST

Ramayana Box Office Collection: ‘रामायण’ का तूफान, दूसरे रविवार भी की छप्परफाड़ कमाई; तोड़े कई रिकॉर्ड

'Ramayana' box office collection day 11: दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में…

Last Updated: November 16, 2026 07:14:04 IST

धार में TI पर युवती को अश्लील वीडियो और WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप, शिकायत करने पहुंची तो थाने से निकाला

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा…

Last Updated: November 15, 2026 23:28:44 IST

2035 तक ICC ने तय किया क्रिकेट का कैलेंडर, भारत को मिली दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

ICC Cricket Calendar 2035: ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का…

Last Updated: November 15, 2026 22:59:52 IST

14 दिन तक गहरी खाई में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा शिक्षक, मटमैला पानी पीकर बचाई जान, चरवाहे ने ऐसे खोज निकाला

Odisha teacher rescue: ओडिशा के कंधमाल जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हुए 47 वर्षीय…

Last Updated: November 15, 2026 22:52:04 IST