व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए ऐसे फलाहार बनाइये जो क्विक एनर्जी के साथ आपको हाइड्रेटेड भी रखे. मैं आज आपके लिए लाई हूं ऐसी ही एक रेसिपी. इस हेल्दी सलाद का स्वाद तो बेहतरीन है ही, इसके फायदे भी कम नहीं हैं.
मखाने और खीरे का सलाद
Cucumber Makhana Salad Recipe: नवरात्रि पर अगर आप भी नौ दिन व्रत रहते हैं तो इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए ऐसे फलाहार बनाइये जो क्विक एनर्जी के साथ आपको हाइड्रेटेड भी रखे.
मैं आज आपके लिए लाई हूं ऐसी ही एक रेसिपी. मखाने और खीरे से बनी ये रेसिपी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई है. इस हेल्दी सलाद का स्वाद तो बेहतरीन है ही, इसके फायदे भी कम नहीं हैं.
मखाने – 1 कप (सूखे भूने हुए)
खीरा– 1 मीडियम, पतले गोल आकार में कटा हुआ
हरी मिर्च – 1–2, बारीक कटी (ऑप्शनल)
दही- फेंटा हुआ (2 कप)
धनिया पत्ता – बारीक कटा
सेंधा नमक – स्वादानुसार
भुने हुए मूंगफली – 2 चम्मच (ऑप्शनल)
तुरंत सर्व करने पर मखाने की क्रंच ज्यादा बनी रहती है.
मखाने भूनें: कड़ाही में बिना या बहुत कम देसी घी में मखाने को मीडियम आंच पर हल्के गोल्डन और क्रिस्पी होने तक भूनें. हल्की चम्मच से हिलाते रहें. गैस बंद करके ठंडा होने दें.
ड्रेसिंग बनाएं: एक बड़े कटोरे में दही को फेंट लें. उसके बाद उसमें सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी धनिया मिलाएं. अगर व्रत के लिए नहीं बना रहे तो थोड़ा-सा चाट मसाला भी मिलाएं.
मखाना और खीरा मिलाएं: भुने हुए मखाने, बारीक कटे खीरे और मूंगफली को दही के कटोरे में डालें. हल्के हाथ से सबको मिला लें, ताकि मखाना टूटे नहीं.
यह खीरा-मखाना सलाद खाने में ताजा, क्रंची और काफी लाइट डिश है. इसे वो लोग भी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं.
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…
Operation Sindoor Movie: विवेक अग्निहोत्री अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी…
रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…
Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…
IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…