<

शादी के 3 महीने बाद प्रेमी के साथ भाग गयी पत्नी, शर्मसार होकर पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘उसे सख्त सजा हो’

दावणगेरे में एक नवविवाहिता शादी के तीन महीने बाद अपने पति के साथ भाग गई. इस घटना से उसका पति हरीश इतना अधिक आहत हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली.

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है. दावणगेरे में एक नवविवाहिता शादी के तीन महीने बाद अपने पति के साथ भाग गई. इस घटना से उसका पति हरीश इतना अधिक आहत हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली. 
प्रेमी संग भाग जाने की खबर सुनने के बाद हुई बदनामी से लड़की के फूफा (शादी कराने वाले) ने भी आत्महत्या कर ली है. 30 वर्षीय हरीश (गुम्मनूर गांव) और 36 वर्षीय रुद्रेश (अनेकोन्दा) की यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है.

शादी से भागने तक का सिलसिला

हरीश ने तीन महीने पहले ही हुलिकट्टे गांव की सरस्वती से शादी की थी. इन दोनों की शादी सरस्वती के फूफा रुद्रेश ने ही तय कराई थी, जो सरस्वती के भाग जाने के बाद बेहद अपमानित महसूस कर रहे थे. 23 जनवरी 2026 को सरस्वती मंदिर जाने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली और अपने प्रेमी कुमार (या शिवकुमार) के साथ भाग गयी.
हालांकि, पुलिस ने 25 जनवरी को सरस्वती को ट्रेस कर लिया, लेकिन आहत हरीश ने सोमवार को घर पर फांसी लगा ली थी. दिलचस्प बात ये है कि हरीश को शादी से पहले सरस्वती के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने परिवार को मनाया और सरस्वती से शादी की. 

सुसाइड नोट और दूसरी मौत

सरस्वती के भागने के बाद हरीश ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उसके पहले एक सुसाइड नोट लिखा. इस सुसाइड नोट में लिखा था कि सरस्वती ने भागने के बाद उस पर उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया और उसके रिश्तेदारों ने धमकाया. हरीश ने सरस्वती, उसके माता-पिता, चाचा गणेश, अंजीनाम्मा का नाम लिखकर उनके लिए सख्त सजा की मांग की. 
हरीश की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद रुद्रेश ने जहर खा लिया. उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार दोनों मौतें भावनात्मक दबाव से हुईं हैं.

परिवार की शिकायत और पुलिस कार्रवाई

हरीश के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि कुमार ने हरीश को मारपीट कर धमकाया और उसे आत्महत्या करने को मजबूर किया. साथ ही उन्होंने सरस्वती और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग की. दावणगेरे रूरल पुलिस ने हरीश के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. सरस्वती पर हरीश को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस चल रहा है. बता दें कि शादी के कुछ दिनों बाद सरस्वती ने हरीश और परिवार पर उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी, वहीं सरस्वती का प्रेमी कुमार फरार हो गया है.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST