<

किस बीजेपी विधायक के साथ मंदिर में हुई बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Case) सामने आया है. जहां बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति (BJP MLA Narendra Prajapati) के साथ मंदिर परिसर में दुर्व्यवहार (Misbehaviour in temple permises) की घटना देखने को मिली.

BJP MLA Abused: मध्य प्रदेश के रीवा से मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति के साथ हाल ही में मंदिर परिसर में हुई दुर्व्यवहार की घटना ने  न सिर्फ सोशल मीडिया पर एक नए विवाद को जन्म दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सुरक्षाकर्मियों और विधायक के बीच तीखी बहस के अलावा धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. 

विवाद की क्या है मुख्य वजह?

यह घटना उस समय हुई जब बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे. तो वहीं, विवाद की शुरुआत गर्भगृह में प्रवेश या फिर वीआईपी दर्शन के नियमों को लेकर हुई. ऐसा बताया जा रहा है कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने या नियमों का हवाला देते हुए विधायक को रोकने की कोशिश की थी. 

लेकिन, विधायक के समर्थकों ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उन्हें धकेला भी गया. तो वहीं, दूसरी तरफ मंदिर प्रशासन का पक्ष है कि नियम सबके लिए समान हैं और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. 

यहां देखें वायरल वीडियो

सम्मान और सुरक्षा के बीच की बहस

इस घटना ने एक बार फिर से ‘वीआईपी कल्चर बनाम मंदिर नियम’ की बहस को जिंदा कर दिया है. क्या जनप्रतिनिधियों को विशेष सुविधा मिलनी चाहिए या उन्हें आम भक्तों की तरह कतार में लगना चाहिए? इस सवाल ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो गुटों में पूरी तरह से बांटने का काम किया है. 

आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. तो वहीं, विधायक के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर सवला खड़े किए हैं. तो वहीं, पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो फुटेज की जांच करने में जुटी हुई है. इसके साथ ही विधायक की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST