<

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का भी उपाय है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप जले हुए बर्तनों को आसानी से चमका सकते हैं.

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. जली हुई कड़ाही, प्रेशर कुकर या तवे को साफ करना मुश्किल लगता है, लेकिन अब बर्तन जल जाने पर उन्हें फेंका तो नहीं जा सकता और साधारण तरीके से साफ़ करने पर जले हुए निशान बर्तनों से जाते नहीं हैं.

लेकिन इस समस्या का भी उपाय है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप जले हुए बर्तनों को आसानी से चमका सकते हैं. ये सभी उपाय आपके घर में मौजूद छोटे-छोटे सामान से ही हो जायेंगे. इसके लिए कोई महंगा उत्पाद खरीदने की जरूरत नहीं है. 

बेकिंग सोडा विधि

जले हुए बर्तन में गुनगुना पानी भरें और 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें. 10-15 मिनट तक उबालें, फिर नरम स्पंज से हल्के से रगड़ें. इससे बर्तनों का कालापन आसानी से निकल जाएगा. अगर बेकिंग सोडा न हो तो ईनो का उपयोग कर सकते हैं.

सिरका और नमक का मिश्रण

½ कप सिरके में 2 चम्मच नमक घोलकर जले हुए हिस्से पर 30 मिनट लगाएं. सिरके का एसिड जले निशान घोल देता है, फिर साधारण स्क्रबर से साफ करें. स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के लिए यह सबसे प्रभावी तरीका है.

नींबू का रस

नींबू भी जले हुए बर्तनों की सफाई में बहुत मदद करता है. नींबू को काटकर उसमें नमक भरें और जले हुए स्थान पर रगड़ें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड कालापन हटाता है, चमक लाता है. यह उपाय एल्यूमिनियम के बर्तनों के लिए बेस्ट है.

दूध भी हटाता है जले हुए निशान

जले हुए बर्तन में 1 कप दूध डालकर 10 मिनट उबालें. दूध का प्रोटीन जले हुए कणों को अलग कर देता है जिससे बर्तन बिना रगड़े साफ हो जाता है. चाय और दूध के जले हुए बर्तनों की सफाई के लिए यह उपाय विशेष कारगर है.

नमक और सरसों का तेल

1 चम्मच सरसों का तेल और नमक का पेस्ट बनाकर बर्तन के जले हुए हिस्से पर लगाएं. 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. लोहे की कढ़ाई की सफाई के लिए यह उपाय सबसे अधिक उत्तम है.

नॉन-स्टिक बर्तनों के लिए

गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड डालकर 20 मिनट भिगोएं. नरम स्पंज से साफ करें, स्टील वूल बिल्कुल न लगाएं क्योंकि इससे बर्तनों की कोटिंग खराब हो सकती है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST