<

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और दही की खटास का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है. इसे दरदरी पिसी मिर्च और सरसों के तेल का तड़का लगाकर परोसा जाता है.

Rajasthani Dahi Mirch: राजस्थान के खाने को काफी पसंद किया जाता है. यहां का खाना तीखे, चटपटे और देसी फ्लेवर के लिए जाना जाता है. राजस्थानी डिश केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि टेस्ट में भी अव्वल माना जाता है. राजस्थानी खाने में एक स्वादिष्ट डिश है राजस्थानी मिर्च, जो आम खाने को एक बेहद लाजवाब डिश में बदल देती है, आपने अक्सर खाने के साथ हरी मिर्च और लाल मिर्च का अचार खाया होगा, जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं. इसी तरह राजस्थान की मिर्च हैं, जो इनसे काफी अलग है. इसे बनाने के लिए मिर्च को काटा नहीं जाता. इन्हें हल्का दरदरा पीसा जाता है.  आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका…

कैसे बनाएं दही मिर्च?

दही मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले ताजी और कम तीखी हरी मिर्च लें. उन्हें धोकर सुखा लें और डंठल हटाकर चॉपर में पीस लें. आपको मिर्च का पेस्ट न बनाएं, बल्कि इसकी जगह पर छोटे टुकड़े रखें. एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल में से धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी करके उसमें राई, सौंफ, जीरा और हींग डालकर चटका लें. इसके बाद इसमें दरदरी पिसी हुई मिर्च डाल दें और मध्यम गैस पर उसे भून लें. इसके बाद उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सही से मिला लें. कुछ मिनट तक उन्हें सही से पकाने के बाद गैस धीमी करके दही फेंट दें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि वो न फटे.

कैसे करें सर्व?

राजस्थानी लोग दही मिर्ची को गरमागरम पराठे, मिस्सी रोटी और दाल बाटी के साथ चटकारे लेकर खाते हैं, गरम दाल चावल के साथ इसे खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है. आप इसे फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक आराम से खा सकते हैं. सफर में ले जाने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. अगर मिर्ची का दही खट्टा हो जाए, तो उसमें एक चम्मच चीनी व गुड़ लगाएं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Rajasthan

Recent Posts

श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग…

Last Updated: May 15, 2026 16:52:32 IST

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सूरत ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की…

Last Updated: May 15, 2026 16:37:11 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के साथ ‘मातृत्व उत्सव’ का आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के प्रेम, त्याग, शक्ति…

Last Updated: May 15, 2026 16:22:28 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12 के उत्कृष्ट परिणामों का किया गौरवपूर्ण उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में…

Last Updated: May 15, 2026 16:07:11 IST

स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी का शानदार रिजल्ट, कॉमर्स में 100% सफलता हासिल

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी कॉमर्स का रिजल्ट 100% रहा। वत्सल काबरा…

Last Updated: May 15, 2026 15:52:31 IST

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST