सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वीडियो को देखने के बाद एक बात साफ है कि साधारण सी जगह भी रोमांस के केंद्र (Center of romance) में बदल सकती है.
मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुई दो लोगों की सगाई
Engagement at a Metro Station: आप में से कई लोगों ने मेट्रो स्टेशन पर ज्यादातर लड़ाई-झगड़े या फिर भीड़भाड़, भागदौड़ की कई वीडियो या तस्वीरें तो ज़रूर देखी होगा. लेकिन, इस बार का मामला जरा हटकर है. हाल ही में एक मेट्रो स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़ना न भूलें.
वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्री अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन, तभी अचानक एक युवक घुटनों के बल बैठ गया और अपनी साथी को रिंग प्रपोज़ कर दिया. पहले तो लड़की और आसपास के लोग हैरान रह गए, लेकिन जैसे ही लड़की ने “हाँ” कहा, पूरा स्टेशन तालियों की गूंज से भर गया. मानो ऐला लग रहा था सभी इसी खास पल का इंतजार कर रहें हों.
यह पल इसलिए भी बेहद ही खास था क्योंकि यह पूरी तरह से हैरान करने वाला था साथ ही दिल जीतने वाला भी था. यात्रा की थकान और रोज़मर्रा की ऊब के बीच यह घटना किसी ताज़ी हवा के झोंके की तरह देखने को मिली. मेट्रो स्टोशन पर मौजूद सभी यात्रियों ने अपने फोन निकालकर इस पल को कैद करना शुरू कर दिया, जिससे यह कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लग गया.
मेट्रो में ज्यादातर तकनीकी खराबी, भीड़ या देरी की वजह से यात्री परेशान रहते हैं. लेकिन इस जोड़े ने यह दिखाया कि कैसे एक साधारण सार्वजनिक स्थान को भी रोमांस के केंद्र में पूरी तरह से बदला जा सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ नेटिज़न्स इस वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते दे रहे हैं. जिसपर कुछ लोगों ने इसे मेट्रो मैजिक और मॉडर्न लव स्टोरी बताया है.
हालांकि, कुछ लोगों ने सार्वजनिक सुरक्षा और मेट्रो नियमों को लेकर भी चर्चा की, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं कि इस छोटी सी खुशी ने हज़ारों अजनबियों के चेहरे पर एक मुस्कान लाने का काम किया है.
अगर आप सी फूड खाते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये सी फूड आपकी…
प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा बेहद खूबसूरत हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था…
Song Secrets: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना आया, जिसे गीतकार ने बेटे के वियोग…
Amritpal Singh Mehron Arrest: बठिंडा के सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार…
LGBTQ Meaning in Hindi: सभी लोग LGBTQ तो सुनते रहते हैं लेकिन बहुत कम लोगों…
Varuthini Ekadashi 2026: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वरुथिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया…