<

Fact Check: नवादा में डॉक्टर ने घाव पर टांकों की जगह लगाया ‘स्टेपलर पिन’, वायरल वीडियो पर बवाल, क्या है सच्चाई?

बिहार नवादा वायरल वीडियो: बिहार के नवादा का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें व्यक्ति के सिर पर चोट लगने पर डॉक्टर ने घाव को बंद करने के लिए टांके की जगह 'स्टेपलर पिन' लगा दिया था. इस पर न्यूरोसर्जन डॉ. विकास ने इस इलाज की सच्चाई बताई है.

Bihar Nawada Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के नवादा का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिससे देख हर कोई हैरत में था. व्यक्ति के सिर पर चोट लगने पर डॉक्टर ने घाव को बंद करने के लिए टांके की जगह कुछ ऐसा किया जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. व्यक्ति के सिर पर आम स्टेपलर लगा था, जो आमतौर पर पेपर वगैराह पर लगाते है. इस पर डॉक्टर के इलाज पर सवाल उठने लगे.
लेकिन दिलचस्प मोड़ तो तब आया जब, इस पूरी घटना पर न्यूरोसर्जन डॉ. विकास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस स्टेपलर पिन का राज़ खोला और इसकी सच्चाई बताई. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

वायरल वीडियो में क्या था?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नवादा का रहने वाले व्यक्ति के सिर में चोट लगी जिससे उसका सिर फट गया. दर्द और खून बहने के कारण, उसने तुरंत पास के एक डॉक्टर से इलाज करवाया. मरीज को लगा कि उसके सिर पर डॉक्टर टांके लगाने वाला है, लेकिन उसकी जगह डॉक्टर ने मरीज के घाव पर आम स्टेपलर लगा दिया.


 

क्या है सच्चाई?

वायरल वीडियो को फैक्ट चेक करने और न्यूरोसर्जन डॉ. विकास के सोशल मीडिया पोस्ट को पढ़ने के बाद इस घटना की सच्चाई समाने आ गई, जिसमें डॉ. विकास ने बताया कि स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल करके पिन लगाई गई थीं, लेकिन यह एक ‘सर्जिकल स्किन स्टेपलर’ है, हम इनका इस्तेमाल रोज़ाना करते हैं.


 
न्यूरोसर्जन डॉ. विकास ने कहा कि, सबसे पहले, यह साफ किया जाना चाहिए कि घाव को बंद करने के लिए मेडिकल स्टेपलर का इस्तेमाल किया गया था या, न कि ऑफिस स्टेपलर का क्योंकि दोनों में जमीन-आसमान का फर्क होता है और  सर्जिकल स्किन स्टेपलर का इस्तेमाल मेडिकल प्रैक्टिस में होने वाली एक आम तकनीक है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST