सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral video on social media) को लोग जमकर देखा पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. जहां एक युवक पहाड़ों पर अपनी छोटी सी दुकान (Small Shop On Mountain) से लोगों को खुश कर रहा है.
पहाड़ों पर मैगी बेच एक दिन में कमाए हजारों रुपये/ Picture Source: Mint
From College Dreams to Mountain Maggi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायहल हो रहा है जिसने पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया है. वायरल वीडियो के मुताबकि, एक उच्च शिक्षित युवक पहाड़ों के घुमावदार रास्तों पर एक छोटी सी दुकान में मैगी और चाय बेचता हुआ नज़र आ रहा है. कभी बड़े कॉलेज के कैंपस में बैठकर ऊंचे करियर के सपने देखने वाला यह युवक आज पहाड़ों पर अपनी छोटी सी दुकान चलाकर लाखों की कमाई कर रहा है. फिलहाल, इस वीडियो ने लोगों को अब यह सोचने पर पूरी तरह से मजबूर कर दिया है कि क्या ‘सफलता’ का मतलब केवल बड़ी कंपनी की नौकरी ही होती है?
वायल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवक अपनी पिछली जिंदगी के तनाव और पहाड़ों की वर्तमान शांति के बीच के अंतर को पूरी तरह से दर्शाता है. इस वीडियो के जरिए लोगों ने युवाओं को खास संदेश भी दिया है कि कैसे ‘हसल कल्चर’ युवाओं को मानसिक रूप से न सिर्फ थका रहे है बल्कि सबसे ज्यादा परेशान भी कर रहा है. कॉर्पोरेट गुलामी के बाद अब ज्यादातर युवा ‘स्लो लाइफ’ (Slow Life) की तलाश में ऐसे साहसी कदम उठा रहे हैं और साथ ही अन्य युवाओं को पूरी तरह से प्रेरित भी कर रहे हैं.
भारत जैसे देश में जहां ‘छोटा काम’ करने को ज्यादातर हीन भावना से देखा जाता है. तो वहीं इस वायरल वीडियो ने लोगों के नजरिए को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. यह वीडियो ‘काम की गरिमा’ (Dignity of Labor) का संदेश देता है. जहां, मैगी बेचना सिर्फ पेट पालना नहीं, बल्कि अपना साम्राज्य खुद खड़ा करने की एक बेहद ही अच्छी शुरुआत है.
ऐसे ‘वायरल स्पॉट्स’ न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता की कहानी हैं, बल्कि ये स्थानीय पर्यटन को और भी ज्यादा तेजी से बढ़ावा देते हैं. लोग अब केवल नज़ारे देखने नहीं, बल्कि इन प्रेरणादायक कहानियों का हिस्सा बनने पहाड़ों की तरफ लगातार रुख कर रहे हैं.
यह कहानी इस बात पर मुहर लगाती है कि 10 लाख का पैकेज बेकार है अगर वह आपकी रातों की नींद छीन ले. पहाड़ों की शुद्ध हवा में मैगी का सुकून आज की पीढ़ी के लिए नई ‘लक्जरी’ जैसे ही है. फिलहाल, इस वीडियो को लेकर जमकर देखा पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.
muzzafarpur news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां…
Tamarind Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधों को बेहद महत्वपूर्ण माना…
West Bengal Cabinet Decisions: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य केंद्र…
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने आमेर के मजदूर लादूराम के घर खाना खाया.…
Aus vs Pak: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी टीम का एलान…
सूरत (गुजरात) [भारत], 8 मई: इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पोर्ट संचालन, लॉजिस्टिक्स तथा…