Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है. महिला पहले से एक बच्चे की मां हैं और इस बार उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया. परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने के बाद संगीता देवी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
गढ़वा में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक सुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है. खास बात यह है कि तीनों नवजात और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं. एक साथ दो बेटियों और एक बेटे के जन्म की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. मामला गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया पंचायत अंतर्गत अधौरा के नवही टोला का है. यहां के निवासी सुरेंद्र कुमार उरांव की पत्नी संगीता देवी ने मुसहर टोली स्थित आयुष आरोग्यम मंदिर अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया.
संगीता देवी पहले से एक बच्चे की मां हैं और इस बार उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया. परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने के बाद संगीता देवी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और नर्सों की टीम की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया. प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया, जिससे अस्पताल परिसर में भी उत्सुकता का माहौल बन गया.
हॉस्पिटल की एएनएम अचला कुमारी ने बताया कि तीनों नवजातों का जन्म सामान्य प्रक्रिया से हुआ है. फिलहाल मां और तीनों बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है. अस्पताल की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है.
एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. वहीं परिजनों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए अस्पताल की एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया.
(रांची से मनीष मेहता की रिपोर्ट)
भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…
Petrol-Diesel Price Hike: निजी कंपनी नायरा एनर्जी के बाद निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल…
Optical Illusion: एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों लोगों को उलझन में डाल रहा है.…
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने बीते दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की…
यह इंजन क्या और कैसा है इसके बारे में हमें नहीं पता होता है. चलिए…
इंग्लैंड के एक क्रिकेटर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मामले में 700 पाउंड…