<

IPL Auction में लगा करोड़ों का दांव, लेकिन मैदान पर क्या हुआ? पंत से अय्यर तक सबसे महंगे खिलाड़ियों की सच्चाई

IPL most expensive players: आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों का उस सीजन में प्रदर्शन कैसा रहा. इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं.

Indian Premier League (IPL) की नीलामी हर साल रिकॉर्ड बनाती है. फ्रेंचाइज़ियां अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं. लेकिन कई बार सबसे महंगे खिलाड़ी भी मैदान पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते. आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के 5सबसे महंगे खिलाड़ियों का उस सीजन में प्रदर्शन कैसा रहा.

ऋषभ पंत: पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. साल 2025 के ऑक्शन में लखनऊ ने उनपर 27 करोड़ की बोली लगाई थी. सीजन 2025 में उन्होंने करीब 14 मैचों में 269 रन बनाए. उन्होंने कुछ तेज पारियां जरूर खेलीं, लेकिन लगातार बड़ी पारी नहीं आ सकी, जिसकी वजह से उनका प्रदर्शन खराब माना गया.

श्रेयस अय्यर: अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब ने साल 2025 में खरीदा था. श्रेयस अय्यर को मिडिल ऑर्डर मजबूत करने के लिए बड़ी कीमत पर खरीदा गया. उस सीजन में उन्होंने लगभग 17 मैचों में 604 रन बनाए. कुछ मैचों में उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन उनसे जिस तरह के बड़े स्कोर की उम्मीद थी, वह ज्यादा देखने को नहीं मिले.

मिचेल स्टार्क: स्टार्क को 24.75 करोड़ में केकेआर ने 2024 के ऑक्शन में खरीदा था. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क ने उस सीजन में लगभग 14 मैचों में 11 विकेट लिए. शुरुआती मैचों में वे थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन बाद के मुकाबलों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी कर टीम को अहम जीत दिलाने में भूमिका निभाई.

पैट कमिंस: कमिंस ने कप्तान के रूप में टीम को मजबूती दी. उन्होंने उस सीजन में करीब 16 मैचों में 14 विकेट लिए और बल्ले से भी जरूरत पड़ने पर अहम रन जोड़े. उनकी कप्तानी की भी काफी सराहना हुई. साल 2024 में हैदराबाद ने उनपर 20.50 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.

सैम करन: करन को ₹18.50 करोड़ में साल 2023 में पंजाब किंग्स ने खरीदा था. सैम करन से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी. उस सीजन में उन्होंने लगभग 276 रन बनाए और करीब 10 विकेट लिए. हालांकि उनका प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन कीमत के हिसाब से थोड़ा कम माना गया.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST