Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर घर पर बनाते समय गट्टे सही तरीके से नहीं बन पाते, जिसकी वजह से सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है.
अगर आप राजस्थान से नहीं हैं तो आप ये समस्या समझ सकते हैं. इसलिए मैं आज आपके लिए लेकर आई हूं गट्टे की सब्जी बनाने की स्टेप बाय स्टेप गाइड. इस आसान तरीके से आप घर पर ही राजस्थान की इस पारंपरिक डिश को बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री (4 सदस्यों के लिए)
गट्टे के लिए:
बेसन – 1.5 कप
दही – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
पानी – गूंथने के लिए
ग्रेवी के लिए:
दही (फेंट लिया) – 1 कप
प्याज (बारीक कटा) – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – चुटकी
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
तेल/घी – 3 बड़े चम्मच
धनिया पत्ती – सजावट के लिए
गट्टे बनाने की विधि
बेसन में सभी मसाले, नमक, दही, तेल डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. 10 मिनट ढककर रखें. लंबे सिलेंडर के आकार के रोल बनाकर उबलते पानी में 8-10 मिनट पकाएं. ठंडा करके 1 इंच टुकड़े में काटें. हल्का तल लें.
ग्रेवी तैयार करना
घी गरम करें, जीरा-हींग तड़का लगाएं. प्याज सुनहरा भूनें. अदरक-लहसुन डालकर 1 मिनट भूनें। मसाले डालकर कच्चापन निकालें. फेंटे दही को धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते रहें.
गट्टे मिलाना और पकाना
उबले गट्टे ग्रेवी में डालें. 1 कप पानी डालकर 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. गरम मसाला, धनिया पत्ती से सजाएं. घी का तड़का अलग से देकर सर्व करें. रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें.
खास टिप्स
- गट्टे नरम रखने के लिए दही और तेल जरूर डालें.
- दही फटने से बचाने के लिए फेंटकर धीरे मिलाएं.
- घी का इस्तेमाल स्वाद दोगुना करता है.