<

‘रोटिया बेलही के परी’ गाने पर मां-बेटी ने रेलवे ट्रैक पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख खुला रह जाएगा मुंह

Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें रेलवे ट्रैक पर मां-बेटी ‘रोटिया बेलही के परी’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है.

Mother-Daughter Dance Video: आजकल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं करते. कोई रील बनाने के चक्कर में नाली में गिर जाता है तो कोई सारी हदों को पार कर देता है. लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो काफी तेजी से वायरल होता है. या यूं कहें कि इंस्टाग्राम पर डांस पर बनाए गए रील काफी तेजी से वायरल होते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मां-बेटी रेलवे ट्रैक पर डांस करती हुई नजर आ रही है. मां-बेटी की ये जोड़ी ‘रोटिया बेलही के परी’ गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है.

लोगों का मिल रहा प्यार

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. देखने वाली दिलचस्प बात यह है कि ये डांस किसी स्टेज या घर में नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर किया गया है. जिसे देखकर स्टेशन पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए और जमकर इंजॉय किया. इस वीडियो में मां-बेटी की केमिस्ट्री देखने के लायक है. भले ही मां ज्यादा कुछ नहीं कर रही है. लेकिन जिस तरह से अपनी बेटी का हौसला अफजाई कर रही है. वो काबिले तारीफ है. 

मौत को छूकर लौटीं मां-बेटी; सूरत में पहली मंजिल से सीधा जमीन पर गिरीं, रोंगटे खड़े कर देने वाला ‘चमत्कार’ CCTV में कैद!

वीडियो हो रहा वायरल

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 8.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को 1 लाख 69 हजार लाइक्स और 2037 कमेंट भी किए गए हैं. इंस्टाग्राम पर kuntiofficialdancevlogs2024 द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है. इनकी प्रोफाइल को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये डांस पर आधारित वीडियो ही बनाती हैं. इनके फॉलोअर्स की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 3 लाख 25 हजार फॉलोअर्स हैं.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों द्वारा जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अच्छा हुआ, मां सीधी सादी मिली है. वरना मेरी मां तो 2 मिनट में बुखार उतार देती है. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ट्रेन आ जाएगी तो मरही के परी जय हो. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे ही मां-बाप बच्चों को बिगाड़ देते हैं. इस तरह के कई कमेंट्स आपको देखने को मिल जाएंगे.

Tanya Mittal Wedding Rumor: कौन है तान्या मित्तल का दूल्हा? ब्राइडल लुक में वायरल हुआ वीडियो, कैप्शन में लिखा- ‘तैयारियां शुरू’!

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST