<

Viral Video: सरकारी नौकरी ठुकराई, ऑटो-रिक्शा चलाकर पा ली सुकून भरी जिंदगी! इस शख्स की कहानी ने जीता लोगों का दिल

Auto Driver Resign From Job: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी. वीडियो में एक युवक ऑटो-रिक्शा चलाते हुए नजर आता है और पीछे बैठी महिला से बातचीत के दौरान वह बताता है कि उसने सरकारी नौकरी छोड़कर यह काम शुरू किया है.

 Auto Rickshaw Viral Video:  युवक ने बातचीत के दौरान बताया कि पहले वह सरकारी नौकरी करता था, लेकिन बाद में उसने खुद की मर्जी से वह नौकरी छोड़ दी. जब महिला उससे पूछती है कि क्या पैसे की कमी थी या काम से खुशी नहीं मिल रही थी, तो वह साफ कहता है कि जिंदगी में सिर्फ पैसा नहीं, संतोष भी जरूरी है.

उसके मुताबिक, ऑटो चलाते हुए उसे आजादी महसूस होती है. वह कहता है कि अब वह अपने समय का खुद मालिक है. मन हुआ तो 10 घंटे काम करता है, कभी 15 घंटे भी चला लेता है.

कमाई को लेकर किया बड़ा दावा

वीडियो में युवक यह भी कहता है कि नौकरी में उसे बहुत कम वेतन मिलता था, जबकि ऑटो चलाकर वह कुछ ही दिनों में उतनी रकम कमा लेता है. उसने दावा किया कि इसी कमाई से उसने करीब 13 लाख रुपये का ट्रैक्टर भी खरीदा है.उसका कहना है कि वह अपने फैसले से बेहद खुश है, क्योंकि अब वह खुद का बॉस है और अपनी शर्तों पर काम करता है.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर हो रहा है. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अलग-अलग राय दे रहे हैं.कुछ यूजर्स ने युवक की बातों पर सवाल उठाए और वेतन के आंकड़ों को लेकर संदेह जताया. वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर वह अपने फैसले से खुश और संतुष्ट है, तो यही सबसे बड़ी बात है. वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर वह अपने फैसले से खुश और संतुष्ट है, तो यही सबसे बड़ी बात है.एक यूजर कमेंट सेक्शन में  ने लिखा ‘एक से बढ़ कर jealousy वाले comments भरे पड़े हैं. वो खुश है न, वही matter करता है’ तो दुसरे ने लिखा ‘ऐसी कौन सी सरकारी नौकरी थी जिसमें 1500 मिलते थे?’

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST