IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा में है. आखिर क्यों दूल्हा मारता है दुल्हन को छड़ी? जानिए इस अनोखी परंपरा का सच.
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा में है
Santa Santi ritual: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, 15 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधने के बाद, IIT बाबा उर्फ अभय सिंह हरियाणा पहुंचे। अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ, वे झज्जर जिले में अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां उनके परिवार और स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शादी की सभी रस्में ससरोली गांव में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गईं इस बीच IITian बाबा और उनकी दुल्हन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी पत्नी को एक पतली छड़ी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, यह एक प्रकार की रस्म है और लोगों के बीच यह जानने की जिज्ञासा है कि आखिर यह रस्म है क्या?
दरअसल, गांव पहुंचने पर, नवविवाहित जोड़े ने सबसे पहले अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान, पारंपरिक ‘संटा-संटी’ रस्म, जिसे ग्रामीण संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है वो भी निभाई गई. जैसा की इस रस्म में पति अपनी पत्नी को एक पतली लकड़ी की छड़ी से पीटने का रस्म करता है. इस पतली छड़ी को हरियाणा में संटा कहते हैं जबकि बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखण्ड के कुछ क्षेत्रों में इसे सट्टी कहते हैं और पीटने की क्रिया को सोंटा कहते हैं. यह रस्म अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है.
अभय सिंह ने प्रीतिका से शादी की है, जो मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. प्रीतिका इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं, और यह जोड़ा पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में था. महाशिवरात्रि के दिन, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघनझर महादेव मंदिर में विधिवत रूप से अपनी शादी संपन्न की. इसके बाद, 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की, जिससे उनके मिलन को कानूनी मान्यता मिल गई.
अभय सिंह के पिता, करण सिंह, पेशे से वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन में वकालत करते हैं. परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए, इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला. ससरोली गाँव में आयोजित पारंपरिक समारोहों में स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी. नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए, लोगों ने उनके सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की. अभय सिंह जो अपनी अनोखी पहचान के कारण पहले से ही सुर्खियों में रहे हैं. अब अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत के साथ एक बार फिर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं.
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…
थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…