सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रही कहानी एक ऐसे ऑटो रिक्शा चालक की (Auto Driver) है जो अपनी पत्नी के निधन के बाद अपनी छोटी बेटी को अपने साथ रिक्शे पर लेकर निकलता है.
एक पिता की ऐसी अनोखी ममता, देख आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू
Heart touching moment: आज के भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर कई ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो हमारे दिल को पूरी तरह से छू लेती है. यह तो सभी जानते हैं कि इंसानियत और परिवार का प्यार से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं होता है. तो वहीं, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसको देखने के बाद हर किसी का दिल पिघल गया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक अपनी छोटी सी बेटी को आगे की सीट पर बैठाकर रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है. तो वहीं, पहली नजर में लोगों को लगा कि शायद वह उसे स्कूल ले जा रहा होगा या उसे ‘सैर‘ करा रहा होगा. लेकिन जब इसकी गहराई में जाकर असली वजह पता चली, तो लोगों का दिल पसीज गया.
ऑटो रिक्शा चालक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु कुछ समय पहले ही हो गई थी. उनके घर में बच्ची की देखभाल करने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं है.
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वह हर दिन अपनी बेटी के लिए रिक्शे के अगले हिस्से में एक छोटी सी जगह बनाता है, जहां वह बैठती है, खेलती है और कभी–कभी पिता के काम करते समय वहीं सो जाती है.
इतना ही नहीं, वह धूप, धूल और शोर के बीच अपने पिता के साथ रहती है क्योंकि उसके पिता के पास उसे सुरक्षित रखने का इससे बेहतर और कोई जरिया नहीं है.
जैसे इस कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी विभिन्न प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. जहां, कुछ लोगों ने इसे संर्घष और प्यार का अनोखा उदाहरण बताया है, तो वहीं, कई लोगों ने पिता के जज्बे को सलाम भी किया है.
Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…
1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…