<

कभी करता था ट्रक की सफाई, फिर 6 सेकेंड की हंसी ने बदल दी किस्मत! जानिए कौन है इंस्टाग्राम का ‘चाय वाला’ वायरल बॉय

Viral Instagram Boy: इंस्टाग्राम पर रील्स चलाते-चलाते आपने एक चाय वाले लड़के को जरूर देखा होगा, जिसकी कुछ सेकेंड्स की हंसी लोगों का दिल जीतने का काम करती है. चलिए जानते हैं आखिर वो लड़का है कौन.

Viral Boy Arun Kumar: सोशल मीडिया की दुनिया कुछ ऐसी है कि वो किसी को भी रातोंरात स्टार बना सकती है. कुछ ऐसा ही हुआ इस इंस्टाग्राम वाले लड़के के साथ. अनजाने में शूट की गई 6 सेकेंड के वीडियो ने उसकी दुनिया ही बदल दी. बहुत गरीब घर में पैदा हुआ लड़का आज स्टार बन गया है. ज्यादातर हर इंस्टा रील्स पर वह चाय लिए अपनी अनोखी हंसी हंसता दिख जाता है. जानिए आखिर कौन हैं वो लड़का और आजकल क्या कर रहा है. 

कौन है वायरल बॉय?

सोशल मीडिया पर अपनी खास हंसी से लोगों का ध्यान खींचने वाले इस लड़के का नाम अरुण कुमार है, जो तेलंगाना का रहने वाला है. महज कुछ सेकंड के एक छोटे से वीडियो ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी. बेहद गरीब घर में जन्मे अरुण कुमार की घर की आर्थिक हालात बिल्कुल सही नहीं थी. इसलिए उन्होंने जल्द ही पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद पेट भरने के लिए उसने ट्रक क्लीनर के रूप में काम करना शुरू किया. लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि आज अरुण कुमार को हर कोई पहचान रहा है. 

कैसे वायरल हुआ वीडियो?

ट्रक के क्लीनर के रूप में काम करते हुए एक दिन अरुण कुमार चाय पी रहे थे. तभी अरुण ने अपने मालिक से कुछ मजाक में कहा. उसी पल उन्होंने कुछ अजीब तरीके से हंसी. इत्तेफाक से इस पल का वीडियो बन गया और जब इसे इंटरनेट पर डाला गया, तो ये हंसी हर कॉमेडी रील में कट करके डाली जानी. इसके बाद वो देखते-देखते वायरल हो गए. फिर कई इंफ्लुएंसर ने उनका इंटरव्यू किया और इस हंसी का राज तक जाना. 

रील ने बदली किस्मत

एक समय आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण अरुण कुमार ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. लेकिन उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की और अब 10वीं की परीक्षा पास कर ली. उनका सपना है कि वो स्नातक करें और पढ़-लिखकर आगे बढ़ें. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST