Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बाजार में आई नई साध्वी! तेल सूंघते ही खोल देती हैं किस्मत का राज, इनसे कांपती हैं बुरी शक्तियां?

बाजार में आई नई साध्वी! तेल सूंघते ही खोल देती हैं किस्मत का राज, इनसे कांपती हैं बुरी शक्तियां?

Viral Sadhvi: इंटरनेट पर इन दिनों एक साध्वी वायरल हो रही हैं. वो दावा कर रही हैं कि लोगों के घर के तेल को सूंघ कर वह भविष्य बता देती हैं और समस्याओं का हल कर देती हैं. चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 22, 2026 16:03:22 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Video: आजकल आए दिन नए-नए तंत्र-मंत्र करने वाले फर्जी बाबा-साध्वी आते रहते हैं. वो लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर एक साध्वी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों के घर के तेल को सूंघकर उनके जीवन की समस्याएं बता देती हैं. इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक महिला, जो लाल साड़ी पहने हुए सजी-धजी दिख रही है. उसके सामने एक युवक बैठा है. महिला पहले एक तेल के बोतल को सूंघती है और कहती हैं कि आपके घर में तंत्र किया हुआ है. वह कहती हैं इसी कारण आपका कोई काम नहीं बन रहा है. आप जो काम शुरू करते हैं, वो खराब हो जाता है. इतना कहकर वह पूछती हैं कि क्या यह सही है? इस पर सामने बैठा युवक हां में जवाब देता है. 

बुरी शक्तियों को भगाने का दावा?

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये साध्वी बाज़ार में नई हैं और दावा करती हैं कि वो आपके घर के तेल को सूंघकर ही आपकी सारी समस्याएं हल कर सकती हैं. यहां तक कि उनके पास पारिवारिक समस्याओं और बुरी शक्तियों को दूर करने की शक्तियां भी हैं.’ हालांकि वो यूजर इसका मजाक उड़ाता है कि आजकल ऐसे लोग बहुत आ रहे हैं. 

क्या बोल रहे नेटिजंस ?

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘स्टार्टअप शुरू करने का यह एक स्मार्ट तरीका है.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘ऐसे लोगों की पूजा करने वालों के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं.’ इसके अलावा कुछ ने कहा कि ये सब भर्जी बाबा हैं, कुछ ना मिला तो यही करने लगे. 

डिसक्लेमर: यह खबर सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. इंडिया न्यूज तंत्र-मंत्र और ऐसी बाबाओं का बिल्कुल समर्थन नहीं करता है. 

MORE NEWS