Thecha Paneer Tikka Recipe: घर पर कोई बर्थडे पार्टी हो या किटी पार्टी, मेन्यू में पनीर टिक्का न हो तो स्टार्टर कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है. आज हम आपके लिए लेकर आये हैं पनीर टिक्का की ऐसी ही रेसिपी जो हेल्दी और टेस्टी दोनों ही है. इस रेसिपी की ख़ास बात ये है कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोरा की भी फेवरेट है.
ठेचा पनीर टिक्का
Thecha Paneer Tikka Recipe: घर पर कोई बर्थडे पार्टी हो या किटी पार्टी, मेन्यू में पनीर टिक्का न हो तो स्टार्टर कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है. पनीर लवर्स का तो पनीर टिक्का फेवरेट है. आज हम आपके लिए लेकर आये हैं पनीर टिक्का की ऐसी ही रेसिपी जो हेल्दी और टेस्टी दोनों ही है.
इस रेसिपी की ख़ास बात ये है कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोरा की भी फेवरेट है. हम बात कर रहे हैं ठेचा पनीर टिक्का की. ठेचा पनीर टिक्का पनीर टिक्का का हेल्दी और तीखा-मसालेदार वर्जन है, जिसमें पनीर के टुकड़ों को ‘ठेचा मसाला’ में मैरिनेट कर तंदूर या ग्रिल पर भूनते हैं.
पनीर: 400 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
दही: 1 कप (फैट फ्री)
लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
हल्दी: ½ छोटा चम्मच
गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 टेबलस्पून
नींबू का रस: 2 टेबलस्पून
नमक: स्वादानुसार
सरसों का तेल: 2 टेबलस्पून (मैरिनेशन के लिए)
कप्सिकम: 1 (रंग-बिरंगे, कटे हुए)
प्याज: 1 (क्यूब्स में कटा हुआ)
ठेचा बनाने के लिए:
मूंगफली- 100 ग्राम
हरा धनिया
पुदीना
हरी मिर्च: 4-5
लहसुन: 7-8 कलियां
नमक- स्वादानुसार
1. मैरिनेशन तैयार करें: दही को फेंटें, उसमें ठेचा, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू रस, नमक व सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें
2. पनीर को मैरिनेट करें: पनीर क्यूब्स, कप्सिकम व प्याज के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालें. 2-3 घंटे फ्रिज में मैरिनेट होने दें.
3. ग्रिल करें: तंदूर/ओवन/ग्रिल पैन को 200°C पर प्रीहीट करें. अब टिक्का बनाने वाली स्टिक्स या बार्बीक्यू में पनीर के टुकड़े और प्याज व शिमला मिर्च के टुकड़ों को फंसाते जाएं. 10-12 मिनट तक ग्रिल करें, बीच-बीच में घुमाएं.
4. सर्व करें: प्लेट में निकालकर चाट मसाला छिड़कें. हरी चटनी, अनियन रिंग्स व नींबू के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
Ram Navami 2026 Bank Holiday: देश भर में राम नवमी 2026 की बैंको के छुट्टी…
Morning Consult survey: दुनियाभर में PM मोदी का जादू बरकरार! जहां मैक्रों जैसे दिग्गज अपनी…
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का जलवा देखने को मिला है. भारत…
कनेक्शन नहीं लेने पर सरकार द्वरा उनके गैस सिलेंडर का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा.…
Boy bowling without legs: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर…
Kal Panchang 26 March 2026 | Kal Ka Subh Muhurat: आज 26 मार्च 2026, गुरूवार…