<
Categories: विदेश

PM मोदी फिर बने नंबर 1 ग्लोबल लीडर! इन नेताओं की रेटिंग गिरी, जानें किसे सबसे ज्यादा नापसंद कर रहे हैं लोग?

Morning Consult survey: दुनियाभर में PM मोदी का जादू बरकरार! जहां मैक्रों जैसे दिग्गज अपनी लोकप्रियता खो रहे हैं, वहीं मोदी 67% रेटिंग के साथ फिर बने नंबर 1 ग्लोबल लीडर. देखें पूरी लिस्ट.

PM Modi Popularity: दुनियाभर के 24 बड़े नेताओं की लोकप्रियता को लेकर एक दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 67 फीसदी रेटिंग के साथ सबसे ऊपर हैं यानी अपने देश में वे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता बने हुए हैं.

टॉप पांच नामों में जापान, दक्षिण कोरिया के नेता

हैरानी की बात यह है कि लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाले पांच नामों में जापान, दक्षिण कोरिया और चेकिया के नेता भी शामिल हैं, जो हाल ही में 2025 में ही चुनकर सत्ता में आए हैं. वहीं दूसरी ओर जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़ का जिक्र करना भी जरूरी है. उन्होंने पिछले साल का सबसे चर्चित चुनाव तो जीता लेकिन जनता का दिल जीतने में फिलहाल पीछे दिख रहे हैं. उनकी अप्रूवल रेटिंग सिर्फ 21 फीसदी है जबकि 74 फीसदी लोग उनके काम से नाखुश हैं.

ये भी पढ़ें:  दिल्ली नहीं ये है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 22 गुना ज्यादा पॉल्यूशन; जानें टॉप 50 में कितनी भारतीय सिटी

जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के नेता सबसे नीचे

अगर लिस्ट में सबसे निचले पायदान की बात करें तो वहां G7 देशों का नाम दिख रहा है लेकिन एक नकारात्मक वजह से. जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के नेता लोकप्रियता के मामले में सबसे नीचे हैं. खासकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की हालत सबसे नाजुक है उन्हें सिर्फ 16 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल है जबकि 78 फीसदी जनता उनसे नाराज है। इस सर्वे में शामिल 24 लोकतांत्रिक देशों के नेताओं में वे सबसे कम लोकप्रिय साबित हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  QS Rankings 2026: ग्लोबल स्टेज पर भारत का परचम, टॉप 50 में IIT-JNU-IIM का जलवा

UP से बिहार तक… छोटे शहरों की चमकेंगी किस्मत! मोदी सरकार ने ‘Modified UDAN’ के लिए खोल दिया खजाना

क्या LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, साल में कितने मिलेंगे सिलेंडर, क्या है सच्चाई?

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…

Last Updated: September 29, 2026 16:15:34 IST

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST