<
Categories: देश

QS Rankings 2026: ग्लोबल स्टेज पर भारत का परचम, टॉप 50 में IIT-JNU-IIM का जलवा

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का जलवा देखने को मिला है. भारत के IIT, JNU, IIM समेत कई संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया के टॉप 50 में अपनी जगह बनाई.

QS World University Rankings 2026: भारत ने दुनिया के बड़े मंच पर अपना परचम लहराया है. दुनिया की मशहूर QS वर्ल्ड  यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय यूनिवर्सिटीज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. देश की कुछ प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने टॉप 50 में अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में  IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), JNU (जवाहर लाल यूनिवर्सिटी) और IIM अहमदाबाद (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) ने टॉप 50 में अपना नाम बनाकर देश को गौरान्वित किया है. ये अपने आप में ही बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

बता दें कि IIM अहमदाबाद ने बिजनेस, मैनेजमेंट और मार्केटिंग जैसे विषयों में रिकॉ़र्ड बनाया है. उसने दुनिया के टॉप 50 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है. ऐसा पहली बार हुआ है कि मार्केटिंग जैसे क्षेत्र में भारत ने मजबूत मौजूद दिखाकर नाम कमाया है. IIM अहमदाबाद को 21वीं रैंक मिली है. 

टॉप 50 में IIT

QS वर्ल्ड  यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की लिस्ट में IIT बॉम्बे, IIT मद्रास और  IIT खड़गपुर ने भी टॉप 50 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. ये संस्थान देश में लंबे समय से शिक्षा की पहचान रहे हैं. यहां एडमिशन लेना बहुत से छात्रों का सपना होता है लेकिन अब इन यूनिवर्सिटीज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेरी है.

सबसे आगे IIT दिल्ली

IIT दिल्ली ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. IIT दिल्ली ने एक साथ छह विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में अच्छा स्थान हासिल किया है. वहीं  मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इस बार एक दशक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा. यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस में भी 45वां स्थान हासिल किया है.

धनबाद के IIM और JNU ने भी कमाया नाम

JNU ने भी टॉप 50 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा धनबाद के इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इस यूनिवर्सिटी को खनन और खनिज इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 21वां स्थान मिला है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST