Fact Check Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है. इस क्लिप में एक थार जैसी एसयूवी हाईवे केसाइन बोर्ड के अंदर अटकी हुई दिखाई दे रही है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि गाड़ी तेज रफ्तार में सीधे साइन बोर्ड से जा टकराई और उसी में धंस गई.
दावा किया जा रहा है कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 48 की है, जो दिल्ली से गुरुग्राम और जयपुर की ओर जाने वाले व्यस्त मार्गों में गिना जाता है. हालांकि वीडियो में स्थान और समय को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे संदेह और भी बढ़ जाता है.
यूजर्स के अलग- अलग रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ यूजर्स ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया, तो कुछ ने इसे एडिटिंग का कमाल करार दिया. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि गाड़ी शायद ‘सीधे मंजिल पर पहुंचने’ की कोशिश कर रही थी.जिस अकाउंट से यह क्लिप शेयर की गई, वहां कैप्शन भी हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा गया था, जिससे यह अंदेशा और मजबूत होता है कि वीडियो को मनोरंजन के लिए पोस्ट किया गया हो सकता है.
एआई टूल से जांच में क्या सामने आया?
यह वीडियो वायरल है, लेकिन फैक्ट-चेक के अनुसार यह फेक लगता है-कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली, न पुलिस रिपोर्ट, न मीडिया कवरेज। साइनबोर्ड की डिटेल्स भी असली हाईवे साइन से मेल नहीं खातीं। दावा दिल्ली-गुड़गांव-जयपुर NH-48 का है, लेकिन असली घटना की कोई खबर नहीं. सावधान रहें
क्या किसी आधिकारिक स्रोत ने की पुष्टि?
अब तक किसी समाचार एजेंसी, स्थानीय प्रशासन या ट्रैफिक विभाग की ओर से ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की गई है. अगर वाकई राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त मार्ग पर इतनी असामान्य दुर्घटना होती, तो उसके बारे में आधिकारिक बयान या मीडिया कवरेज जरूर सामने आता.
सड़क पर रफ़्तार, हवा में थार: साइनबोर्ड चीरते हुए बीच में जा फंसी गाड़ी!
दिल्ली गुड़गांव: एक तेज़ रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विशाल साइनबोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी उछलकर बोर्ड के बीचों-बीच जा फंसी, जिसे देख आसपास के लोग दंग रह गए। स्थानीय… pic.twitter.com/HXQUxYZqGe
— Karishma Aziz (@KarishmaAziz_) February 19, 2026