<

खतरनाक करतब का वीडियो वायरल: व्यक्ति ने मुंह से उठाया किंग कोबरा, मचा हड़कंप

बालासोर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. वीडियो में एक व्यक्ति किंग कोबरा के साथ बेहद जोखिम भरा स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग अचंभित हैं.

ओडिशा के बालासोर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. वीडियो में एक व्यक्ति बेहद जोखिम भरा स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और चिंतित भी. आमतौर पर जहरीले सांपों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस मामले में युवक ने जान की परवाह किए बिना उलटा रास्ता अपनाया.
उस व्यक्ति की बहादुरी लोग अचंभित हैं और प्रशंसा कर रहे हैं. हालांकि ज्यादातर ऐसे मामलों में जान भी गंवानी पड़ सकती है.

क्या है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना बालासोर के रेमुना इलाके की है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग “खगा” नाम से जानते हैं, देश के सबसे विषैले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के साथ खतरनाक खेल करता नजर आता है. वह न केवल सांप को हाथों में पकड़ता है, बल्कि उसे अपने मुंह से उठाते हुए भी देखा जा सकता है.
इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पूरी घटना को देखते रहे. सांप पूरी तरह जीवित था, जिससे किसी अप्रिय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है. वीडियो के अंत में वह व्यक्ति बेहद सहज अंदाज में किंग कोबरा को एक कपड़े के थैले में डाल देता है.

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों ने इसे लापरवाही भरा और जानलेवा कदम बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करार दिया. लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल मानव जीवन को खतरे में डालते हैं, बल्कि संरक्षित वन्य जीवों के साथ भी ये गलत व्यवहार हैं. “भारत अब उन्नत लोगों के लिए भी नहीं बचा है,” एक इंटरनेट उपयोगकर्ता ने कहा. “यह हास्यास्पद है. कृपया मुझे बताएं कि सांप में जहर तो नहीं था. साथ ही, यह पशु क्रूरता है, कृपया इन सब का समर्थन करना बंद करें,” एक अन्य व्यक्ति ने कहा. फिलहाल यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है और सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे जोखिम भरे कृत्यों पर रोक कैसे लगाई जाए.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST

Monday Special: सोमवार के खास टोटके, शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीज, बरसेगी धन और खुशहाली

Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…

Last Updated: April 6, 2026 09:56:23 IST