<
Categories: मनोरंजन

दुबई में अल्लू शिरीष और नयनिका का प्री-वेडिंग जश्न: भाई की पार्टी में छाए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन

Pre Wedding Bash: एक्टर अल्लू शिरीष और नयनिका रेड्डी की शादी की रस्में दुबई में एक शानदार याट (Yacht) पार्टी के साथ शुरू हो गई है. इस जश्न में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी शामिल हुए. यह कपल 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेगा. खास बात यह है कि इसी दिन अल्लू अर्जुन की शादी की सालगिरह भी होती है.

Pre Wedding Bash : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और एक्टर अल्लू शिरीष जल्द ही शादी करने जा रहे है.  उनकी शादी की रस्में दुबई में एक बेहद शानदार प्री-वेडिंग पार्टी के साथ शुरू हो गई है. अल्लू शिरीष और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी ने इस खास मौके पर दुबई के समंदर में एक आलीशान याट (Yacht) पर पार्टी दी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए.  सोशल मीडिया पर इस जश्न के वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे है, जिसमें कपल अपनी खुशी मनाता दिख रहा है.
इस पार्टी की सबसे खास बात ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की मौजूदगी रही.  अल्लू अर्जुन काले और सुनहरे रंग की डिजाइनर शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी स्नेहा भी गुलाबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी. पार्टी में मौजूद मेहमानों ने याट पर खूब मस्ती की और नाच-गाने के साथ इस जोड़े को बधाई दी.  एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी इस पार्टी की अंदरूनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पूरी फैमिली दुबई के बीच क्लब और याट पर एन्जॉय करती नजर आ रही है.
अल्लू शिरीष और नयनिका की यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि वे 6 मार्च को सात फेरे लेंगे.  गौर करने वाली बात यह है कि इसी तारीख को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी की सालगिरह भी होती है.  नयनिका और शिरीष की सगाई पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जिसमें चिरंजीवी और राम चरण जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी.  अब फैंस को इस भव्य शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST