Optical Illusion: इस फोटो में एक लाल बालों वाली महिला नजर आती है, जो बीच में खड़ी होकर झाड़ू लगा रही है. पीछे रंगीन परदा, दरवाजा और एक बाल्टी दिखाई देती है. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन इसी सीन में कहीं एक बिल्ली छिपी हुई है.यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई, जहां लोगों से पूछा गया कि क्या वे इसमें छिपी बिल्ली को ढूंढ सकते हैं. कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन काफी देर तक देखने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली.
कुछ यूजर्स ने इसका हल भी बताया. उनका कहना है कि इस तस्वीर को समझने के लिए आपको अपना नजरिया बदलना होगा. अगर आप स्क्रीन को 90 डिग्री दाईं ओर घुमाते हैं, तो बिल्ली की तस्वीर साफ नजर आने लगती है.
कहां छिपी है बिल्ली?
ध्यान से देखने पर पता चलता है कि महिला के हाथ और पीछे लगे परदे के बीच जो खाली जगह बन रही है, उसी में बिल्ली की आकृति छिपी हुई है. एक बार दिखने के बाद इसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है.
दिमाग के लिए क्यों है फायदेमंद?
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग को नई तरह से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं. इससे हमारी सोचने की क्षमता और नजरिया दोनों बेहतर होते हैं.अगर आपने अभी तक बिल्ली को नहीं ढूंढा है, तो एक बार तस्वीर को घुमाकर जरूर देखें,हो सकता है इस बार आपको सही जवाब मिल जाए!
