<

Optical Illusion: तस्वीर में जिराफ तो दिख रहे हैं, लेकिन कहीं छिपा है एक सांप… क्या आप 10 सेकंड में उसे ढूंढ पाएंगे?

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन और ब्रेन टीजर वाली पहेलियां इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं. ये सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करती, बल्कि दिमाग को एक्टिव रखने और नजरों को तेज बनाने में भी मदद करती हैं. ऐसी ही एक मजेदार तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें जिराफों के बीच एक सांप छिपा हुआ है.क्या आप जिराफों के बीच छिपे सांप को 6 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन इसलिए खास होते हैं क्योंकि ये हमारी आंखों और दिमाग के काम करने के तरीके को चैलेंज देते हैं. कई बार जो चीज हमें पहली नजर में दिखाई देती है, असल में वह वैसी नहीं होती.दरअसल हमारा दिमाग तस्वीर में मौजूद रंग, आकार और पैटर्न को बहुत तेजी से समझने की कोशिश करता है. इसलिए कई बार वह गलत अंदाजा लगा लेता है और असली चीज नजर से छूट जाती है. यही कारण है कि ऐसी पहेलियां लोगों को काफी पसंद आती हैं.

पहले के समय में लोग इन भ्रमों जादू मानते थें, लेकिन अब वैज्ञानिक बताते हैं कि यह सिर्फ दिमाग की सामान्य प्रक्रिया है, जो जल्दी-जल्दी चीजों को समझने की कोशिश में भ्रम पैदा कर देती है.कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में छिपे सांप को सिर्फ 6 सेकंड में पहचान पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. बहुत कम लोग ही इसे इतनी जल्दी ढूंढ पाते हैं. अगर आपकी नजर तेज है और आप छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं, तो शायद आप इस चैलेंज को पूरा कर सकते हैं.

जिराफ वाली पहेली का चैलेंज

इस तस्वीर में आपको कई प्यारे-प्यारे जिराफ दिखाई देंगे. सभी जिराफ एक जैसे नजर आते हैं-लंबी गर्दन, मुस्कुराता चेहरा और लगभग एक ही रंग. पहली नजर में लगता है कि तस्वीर में सब कुछ सामान्य है.लेकिन असल में यहां एक छोटा सा ट्विस्ट छिपा हुआ है. इन जिराफों के बीच एक ऐसा भी है जो बाकी से अलग है. दरअसल वह जिराफ नहीं बल्कि एक सांप है, जो बहुत चतुराई से जिराफों के बीच छिप गया है,अब चुनौती यह है कि क्या आप इस सांप को सिर्फ 6 सेकंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?अगर आप कोशिश करना चाहते हैं, तो तस्वीर को ध्यान से ऊपर से नीचे तक देखें. जिराफों के चेहरे, कान और गर्दन पर खास ध्यान दें. कहीं न कहीं कोई छोटी सी अलग बात जरूर नजर आएगी.

क्या आपको जवाब मिल गया?

अगर आपने सांप को ढूंढ लिया है, तो सच में आपकी नजर काफी तेज है. लेकिन अगर अभी भी आपको वह दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.असल में यह पहेली जितनी आसान दिखती है, उतनी होती नहीं है.

यहां छिपा है सांप

इस तस्वीर में जो जिराफ बाकी से अलग है, वह दरअसल बिना चेहरे वाला है. उसमें न नाक है और न ही मुंह, इसलिए वह थोड़ा अलग दिखाई देता है.असल में वही सांप है, जो जिराफों के बीच खुद को छिपाए हुए है. अगर आप ध्यान से देखें तो उसके मुंह से जीभ भी बाहर निकली हुई नजर आएगी. यह तस्वीर के बाईं ओर छिपा हुआ है और पहली नजर में आसानी से दिखाई नहीं देता.

Optical Illusion 17

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST