कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए पंजाब मेल एक्सप्रेस पकड़ना चाहता था, लेकिन उसकी ट्रेन छूट चुकी थी, जिसे रोकने के लिए उसने रेलवे में कॉल करके गलत अफवाह उड़ा दी.
ट्रेन छूटने पर यात्री ने उड़ाई अफवाह
कहते हैं कि भारत के लोग जुगाड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन जुगाड़ लगाने की भी एक सीमा होती है. कोलकाता के एक व्यक्ति ने छूट चुकी ट्रेन पकड़ने के लिए एक ऐसा जुगाड़ लगाया कि सीधे जेल चला गया.
दरअसल, कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए पंजाब मेल एक्सप्रेस पकड़ना चाहता था, लेकिन उसकी ट्रेन छूट चुकी थी, जिसे रोकने के लिए उसने रेलवे में कॉल करके गलत अफवाह उड़ा दी.
प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए पंजाब मेल एक्सप्रेस पर बैठने वाला था, लेकिन वह समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंचा और इस वजह से उसकी ट्रेन छूट गई. गुस्से और निराशा में वह अपने होटल पर लौटा और वहां शराब पीने लगा. नशे की हालत में उसने रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करके बताया कि पंजाब मेल एक्सप्रेस के अंदर किसी यात्री ने बम रखा है. इस खबर के मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से कार्रवाई की, क्योंकि ट्रेन अभी हावड़ा जंक्शन से थोड़ी ही दूर निकली थी. सुरक्षा कारणों के चलते पंजाब मेल को चेकिंग के लिए रोका गया और लगभग दो घंटे तक ट्रेन रुकी रही, जिसके दौरान डॉग स्क्वाड और बम स्काउट टीम ने पूरी ट्रेन की तलाशी ली. जांच के बाद पता चला कि ट्रेन में बम या कोई संदिग्ध सामान नहीं है, यानी बम‑संबंधित खबर पूरी तरह फर्जी थी. अब तक प्रदीप भट्टाचार्य ट्रेन में आकर बैठ चुके थे.
प्रदीप भट्टाचार्य को अपने इस जुगाड़ से ट्रेन तो मिल गयी, लेकिन जल्दी ही उन्हें इससे उतरना पड़ा. जब ट्रेन में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला तो रेलवे ने जिस मोबाइल नंबर से यह सूचना दी गई थी, उसे ट्रेस किया. सर्विस प्रोवाइडर की मदद से पता चला कि वह नंबर अभी खुद उसी पंजाब मेल ट्रेन के अंदर से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस नंबर से बम‑धमकी का कॉल आया था. तुरंत स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जब ट्रेन अगले स्टेशन पर रुकी तो प्रदीपन भट्टाचार्य को चिन्हित करके उसकी गिरफ्तारी कर ली गई. रेलवे सुरक्षा और सार्वजनिक शांति को भंग करने के आरोप सहित उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
Song Secrets: मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज में कई ऐसे संगीत…
Budget Session 2026: BJP ने तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अपने सभी विधायकों…
Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन…
SIR Process: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष…
Hapur Hookah Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चार दोस्तों ने ऐसा काम किया कि…
Body Pain Cause: किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात…