<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के आगे सुस्त पड़ी ‘डकैत’, शनिवार के दिन रणवीर सिंह ने मारी बाजी; क्या रही फिल्मों की कमाई?

Box Office: इन दिनों थिएटर्स में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' और रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' दिखाई जा रही है. जानिए शनिवार को कमाई के मामले में किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. बीते शुक्रवार को मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई. लेकिन धुरंधर 2 पर इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है. शनिवार यानी 11 अप्रैल को भी रणवीर सिंह की फिल्म ने बाजी मारी है. इसने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से दहाई का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन ही ‘डकैत’ की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है.

‘डकैत’ के लिए कैसा रहा शनिवार?

मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म ने रिलीज दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, इसने ओपनिंग डे पर 6.5 करोड़ स रुपये कमाए थे. यह दिखा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ के आगे फिल्म पस्त होती दिखाई दे रही है. हालांकि, आज रविवार को हो सकता है ‘डकैत’ को कुछ फायदा मिले. इस फिल्म ने दो दिनों में कुल 13.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

क्या है डकैत की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘डकैत’ का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें हीरो को लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है. इस वजह से वह उससे बदला लेने के लिए 13 साल बाद जेल से भागता है. फिर पूरी कहानी प्यार, नफरत और मजबूरी के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि, निर्देशक फिल्म की कहानी को लेकर बहुत स्पष्ट नहीं नजर आते हैं और बार-बार भटक जाते हैं. लेकिन अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर का अभिनय शानदार है.

‘धुरंधर 2’ ने 24वें दिन कितनी कमाई की?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 ने’ रिलीज के 24 दिन बाद भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. इसने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 13.5 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने शुक्रवार को 7.00 करोड़ रुपये कमाए थे. शनिवार के दिन एक बार फिर से फिल्म में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. अब आज रविवार के दिन ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1068.92 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ में किसने मारी बाजी?

अगर दोनों फिल्मों के शनिवार कलेक्शन की बात करें, तो ‘डकैत’, ‘धुरंधर 2’ से बहुत पीछे नजर आती है. दो दिन पहले रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की फिल्म को रणवीर सिंह की फिल्म से जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. यानी कि शनिवार के दिन ‘धुरंधर 2’ ने बाजी मार ली है.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST