<

‘Saven Harendra’, Principal साहब की अंग्रेजी ने किया ऐसा कमाल की बैंक ने लौटा दिया चेक!

Ajab Gajab News: आज एक ऐसी हटके खबर सामने आई है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है.

Himachal School Principal Cheque Mistake: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का एक वाकया इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. यह मामला किसी बड़ी राजनीतिक हलचल या अपराध से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक साधारण से बैंक चेक से जुड़ा है. लेकिन इस चेक में की गई स्पेलिंग की गलतियां इतनी बड़ी थीं कि न केवल बैंक ने इसे रिजेक्ट कर दिया, बल्कि इसने पूरे सरकारी स्कूल शिक्षा तंत्र की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां स्कूल के प्रिंसिपल ने मिड-डे मील (Mid-Day Meal) वर्कर अत्तर सिंह को भुगतान करने के लिए 7,616 रुपये का चेक जारी किया. सामान्य तौर पर यह एक सीधी-सादी प्रक्रिया थी, लेकिन जब अत्तर सिंह बैंक पहुंचे और पैसा निकालने की कोशिश की, तो बैंक अधिकारियों ने चेक स्वीकार करने से मना कर दिया.

बैंक ने चेक क्यों किया रिजेक्ट?

बैंक की ओर से चेक रिजेक्ट करने का कारण था  रकम को शब्दों में गलत तरीके से लिखा जाना। चेक पर प्रिंसिपल ने Seven thousand six hundred sixteen की जगह  Saven Thursday Six Harendra Sixty लिख दिया, जिसके कारण पूरे चेक को अमान्य बना दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

अत्तर सिंह को समझ नहीं आया कि आखिर उनका चेक क्यों रिजेक्ट किया गया. लेकिन जब चेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर पहुंची, तो सारा मामला साफ हुआ. जैसे ही तस्वीर वायरल हुई, लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने इसे मज़ाक का विषय बना लिया तो कई यूजर्स ने इसे सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी बताया.

उठे सवाल – शिक्षक ही अगर गलतियां करें तो…?

इस घटना ने आम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया. लोग कहने लगे कि अगर एक सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल इस स्तर की स्पेलिंग मिस्टेक्स करता है, तो बच्चों को कैसी शिक्षा दी जा रही होगी? कई यूजर्स ने सरकारी स्कूलों के स्तर की तुलना प्राइवेट स्कूलों से की और कहा कि यही वजह है कि माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के बजाय प्राइवेट स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

CNG-PNG Price Today: दिल्ली-नोएडा में CNG-PNG के नए दाम जारी! गैस भरवाने से पहले जान लें आज की ताजा कीमत

CNG और PNG की कीमतें भारत में लाखों कंज्यूमर्स के लिए बहुत जरूरी हैं, खासकर…

Last Updated: March 16, 2026 12:35:31 IST

Optical Illusion: 99% लोग हार मान चुके हैं! क्या आप इस मुश्किल ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी हमिंगबर्ड को ढूंढ पाएंगे?

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें दिमाग और नजरों की असली परीक्षा लेती हैं. पहली…

Last Updated: March 16, 2026 15:13:20 IST

BPSSC SI Result 2026 Declared: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में देखें अपना रोल नंबर

Bihar Police BPSSC SI Result 2026 Declared: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार…

Last Updated: March 16, 2026 15:08:33 IST

कटक हॉस्पिटल अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का किया एलान

Odisha Fire News: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू…

Last Updated: March 16, 2026 14:49:14 IST

Oscar 2026: जब ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं मिला ट्रिब्यूट, भड़के फैंस; बोले- यह सिर्फ एक हॉलीवुड शो है

Dharmendra: 2026 के ऑस्कर समारोह के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम…

Last Updated: March 16, 2026 14:49:58 IST