<

Funny Jokes: पहली रोटी गाय को और आखिरी कुत्ते को? इससे घर में खुशहाली आएगी, पंडितजी के उपाय पर महिला की बात सुन…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर...

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हंसना-हंसाना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं. दरअसल, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को …
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं…
पहली रोटी खुद खाती हूं और …
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं
पंडित बेहोश!!


आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा: ‘ये हाथ में क्या है?’
सुरेश: “सर, बन्दूक है !”
अफसर : “ये बन्दूक नहीं! तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है, ये तुम्हारी मां है मां !!”
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा: “ये हाथ में क्या है?”
रमेश: “सर, ये सुरेश की मां है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी..!
सर बेहोश….


भिखारी (शर्मा जी से)- साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं.
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए.
शर्मा जी (भिखारी से)- कहां है तेरा परिवार..
भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है.


इंजीनियरिंग स्टूडेंट- सर, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है…
जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं…
टीचर (खुश होते हुए)- वाह! क्या बात है… क्या चीज है वह ?
स्टूडेंट- छेद
सर- दे थप्पड़… दे थप्पड़…


भिखारी– कुछ खाने को दे दे बेटा मैं बहुत लाचार हूं…
आदमी– देखने में तो हट्टे-कट्टे हो फिर लाचार किससे हो..?
भिखारी– अपनी आदत से…

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…

Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

खुद धूप में जलती रही मां, बच्चों पर नहीं आने दी तपिश! ममता की तस्वीर ने भावुक किया देश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…

Last Updated: May 16, 2026 16:35:43 IST

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…

Last Updated: May 16, 2026 15:00:49 IST

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST