<
Categories: देश

कटक हॉस्पिटल अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का किया एलान

Odisha Fire News: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में सोमवार की सुबह आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी और 5 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अब पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है.

Odisha Medical College Fire: ओडिशा में सोमवार की सुबह बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई. जहां कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई. यह अस्पताल ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है. बताया जा रहा है कि आग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी, जहां 23 मरीज़ों का इलाज चल रहा था.

इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पीएम मोदी ने मृतकों और घायलों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMNRF से हर मृतक के परिजनों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा कि ओडिशा के कटक में एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

इसके अलावा, उन्होंने आगे लिखा कि PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने भी की अनुग्रह राशि की घोषणा

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आग की घटना की विभागीय/न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹25 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा, घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर इलाज करा रहे घायलों और उनके परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी और ढाढस बंधाया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि आईसीयू से हटाए गए दूसरे मरीजों को भी सबसे अच्छा इलाज मिल सके.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST