Optical Illusion Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं, क्योंकि वे हमारी आंखों और दिमाग को आसानी से भ्रमित कर देती हैं. एक तस्वीर सामने आई, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यह तस्वीर सच में ऑप्टिकल इल्यूजन है या फिर इसमें कुछ एडिट किया गया है.
क्या है ये तस्वीर?
शेयर की गई तस्वीर में एक लड़की घास पर बैठी हुई नजर आती है और उसके हाथ में एक ओवल आकार का आईना है. पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे आईना दिखाई ही नहीं दे रहा हो या उसके शरीर के आर-पार दिख रहा हो. आईने में पीछे की घास साफ नजर आती है, जिससे ऐसा भ्रम होता है कि लड़की का शरीर और पैर गायब हो गए हैं.

क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि उसे लगता है यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है, क्योंकि शीशे में न तो लड़की के पैर दिख रहे हैं और न ही उसकी उंगलियों के सिरे. वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे तकनीकी तरीके से समझाते हुए बताया कि इस तस्वीर के लिए एक ही जगह से दो फोटो ली गईं है. पहली एक लड़की के साथ और दूसरी बिना लड़की के. बाद में दोनों तस्वीरों को जोड़कर दर्पण के अंडाकार हिस्से को काट दिया गया, जिससे यह भ्रम पैदा हुआ. आपको क्या लगता है, ये सच है?
क्या है फोटो का सच?
- अगर यह असली आईना होता, तो उसमें लड़की के पैर या कम से कम उसके हाथ-उंगलियों का कुछ हिस्सा जरूर दिखाई देता, लेकिन इस तस्वीर में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता.
- आईने के अंदर दिख रही पृष्ठभूमि बाहर के माहौल से बिल्कुल मेल खा रही है. इसमें कोई कोण का फर्क या हल्की टेढ़ापन नहीं है, जबकि असली आईने में ऐसा आमतौर पर होता है.
- हालांकि आपको बता दें कि यह तस्वीर आसानी से बनाई जा सकती है. इसके लिए एक ही जगह से दो फोटो ली जाती हैं—एक लड़की के साथ और दूसरी बिना लड़की के. फिर फोटोशॉप में आईने के ओवल हिस्से को काटकर दोनों तस्वीरों को जोड़ दिया जाता है.