Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जो आपके दिमाग को घुमा सकती है. ऐसी ही एक तस्वीर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.
ऑप्टिकल इल्यूजन
Optical Illusion Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं, क्योंकि वे हमारी आंखों और दिमाग को आसानी से भ्रमित कर देती हैं. एक तस्वीर सामने आई, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यह तस्वीर सच में ऑप्टिकल इल्यूजन है या फिर इसमें कुछ एडिट किया गया है.
शेयर की गई तस्वीर में एक लड़की घास पर बैठी हुई नजर आती है और उसके हाथ में एक ओवल आकार का आईना है. पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे आईना दिखाई ही नहीं दे रहा हो या उसके शरीर के आर-पार दिख रहा हो. आईने में पीछे की घास साफ नजर आती है, जिससे ऐसा भ्रम होता है कि लड़की का शरीर और पैर गायब हो गए हैं.

एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि उसे लगता है यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है, क्योंकि शीशे में न तो लड़की के पैर दिख रहे हैं और न ही उसकी उंगलियों के सिरे. वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे तकनीकी तरीके से समझाते हुए बताया कि इस तस्वीर के लिए एक ही जगह से दो फोटो ली गईं है. पहली एक लड़की के साथ और दूसरी बिना लड़की के. बाद में दोनों तस्वीरों को जोड़कर दर्पण के अंडाकार हिस्से को काट दिया गया, जिससे यह भ्रम पैदा हुआ. आपको क्या लगता है, ये सच है?
Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…
Today Weather News 10 April 2026: उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…