हाल ही में साउथ मूवी यूफोरिया रिलीज हुई. इससे पहले फिल्म के प्रमोशन को लेकर हैदराबाद में एक इवेंट आयोजित हुई. इस दौरान एक्ट्रेस भूमिका चावला रोते हुए नजर आईं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई.
यूफोरिया के प्रमोशन में रोने लगीं भूमिका चावला
Bhoomika Chawla: सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा गया. दरअसल, हाल ही में तेलुगू फिल्म ‘यूफोरिया’ रिलीज हुई. इस फिल्म में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म में छोटी उम्र के बच्चों में नशे की लत होना और यौन शोषण जैसे मुद्दों को दिखाया गया है.
यूफोरिया फिल्म को डायरेक्टर गुनाशेखर ने डायरेक्ट किया. फिल्म रिलीज होने से पहले एक स्पेशल इवेंट ऑर्गनाइज किया गया, जो हैदराबाद में था. वहां पर यूफोरिया फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी. इस दौरान फिल्म की कास्ट ने फिल्म में अपने काम और अपने काम करने के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया. इसी दौरान भूमिका चावला ने भी अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया, जिसे बताते-बताते वो इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. एक्ट्रेस भूमिका चावला ने ‘यूफोरिया’ में काम करने के एक्सपीरिएंस के साथ ही फिल्म की कहानी पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन पर गहरा असर छोड़ा है.
उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया कि फिल्म यूफोरिया देखने के बाद वे रात भर सो नहीं पाए. ये बात करते-करते एक्ट्रेस अचानक इमोशनल हो गईं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिल्म में उनका रोल काफी मुश्किल था. इसके कारण वे कई बार सो नहीं पाई थीं. कई बार वे सोते-सोते अचानक रात में जाग जाती थीं. ये कहते हुए वे इमोशनल होने लगीं, तो फिल्म के डायरेक्टर गुनाशेखर ने उन्हें संभाला. बाद में भूमिका ने अपने आंसू पोंछते हुए आगे की बात कही. उनका रोते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…