<

सदियों पुरानी दुश्मनी का राज़! क्यों एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं सांप और नेवले?

Snake Mongoose Fight: कहते हैं सांप और नेवले की दुश्मनी सदियों पुरानी है, आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे की इनकी दुश्मनी की असल वजह क्या हैं.

Snake and Mongoose Rivalry: प्रकृति की दुनिया में कई ऐसे जीव हैं जिनके बीच आपसी दुश्मनी पीढ़ियों से चली आ रही है. इन्हीं में से एक है सांप और नेवले की टक्कर. यह लड़ाई इतनी मशहूर है कि जब भी कहीं नेवला और सांप आमने-सामने आते हैं, तो देखने वाले सांस रोककर नजारा देखने लगते हैं. लोककथाओं और किस्सों से लेकर वास्तविक जीवन तक, इस जोड़ी की दुश्मनी हमेशा लोगों के बीच जिज्ञासा का विषय रही है. लेकिन आखिर क्यों दोनों एक-दूसरे के जानी-दुश्मन हैं और इस संघर्ष में किसकी जीत होती है? आइए जानते हैं.

क्या हैं दुश्मनी की असली वजह?

सांप और नेवले की लड़ाई कोई आज की नहीं है, बल्कि यह हजारों-लाखों साल पुरानी है. वैज्ञानिकों के अनुसार, दोनों की दुश्मनी का सबसे बड़ा कारण है उनकी आहार श्रृंखला में प्रतिस्पर्धा. नेवला छोटा लेकिन बेहद फुर्तीला शिकारी होता है और उसे विशेष रूप से सांप खाना पसंद होता है. वहीं सांप भी जंगल का शीर्ष शिकारी है, जो कई छोटे जीवों को अपना शिकार बनाता है. जब दोनों का आमना-सामना होता है, तो टकराव लगभग तय होता है.

नेवले की खास ताकत

नेवले को सांपों से डर नहीं लगता क्योंकि उसके शरीर में एक अद्भुत क्षमता होती है. वैज्ञानिक बताते हैं कि नेवले के शरीर में ऐसे रिसेप्टर्स पाए जाते हैं, जो सांप के ज़हर को असरदार नहीं होने देते. यही वजह है कि ज़हरीले सांप जैसे कोबरा तक के काटने के बाद भी नेवला अक्सर बच जाता है. यही शक्ति उसे सांप पर सीधे हमला करने का आत्मविश्वास देती है.

सांप की ताकत और नेवले की चालाकी

सांप अपनी फुर्ती, लंबाई और ज़हर के लिए जाना जाता है. वह एक ही वार में बड़े से बड़े शिकार को ढेर कर सकता है. लेकिन नेवला अपनी गति और चालाकी से सांप के वार से बच निकलता है और मौके की तलाश में रहता है. जैसे ही मौका मिलता है, नेवला सीधा सांप के सिर पर हमला करता है, जिससे वह जल्दी हार मान लेता है. यही रणनीति उसे अक्सर विजेता बना देती है.

हर बार नेवला ही विजेता नहीं होता

हालांकि ज़्यादातर मामलों में नेवला सांप पर भारी पड़ता है, लेकिन यह सच नहीं कि हमेशा वही जीतता है. बड़े आकार के अजगर या विशाल सांप नेवले को अपनी कुंडली में जकड़कर मार सकते है. यानी इस लड़ाई का परिणाम परिस्थितियों और मौके पर निर्भर करता है.

क्या हैं प्रकृति का संतुलन?

सांप और नेवले की दुश्मनी को केवल हिंसा की कहानी मानना सही नहीं होगा. असल में यह प्रकृति के संतुलन का हिस्सा है. सांप जहां अपने ज़हर और ताकत से जंगल में भय पैदा करता है, वहीं नेवला अपनी गति और साहस से उसे चुनौती देता है. यह संघर्ष हमें यह सिखाता है कि हर ताकतवर जीव के सामने कोई न कोई संतुलन बनाने वाला प्रतिद्वंदी जरूर होता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

मरिमुथु योगनाथन को मिला महाराणा उदय सिंह सम्मान, चार दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे हैं काम

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:23:25 IST

‘उसमें मेरा हाथ सेट है…’ टेस्ट-वनडे फॉर्मेट को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? कहा- टी20 में…

हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार…

Last Updated: March 16, 2026 20:20:09 IST

Rajya Sabha Election: बिहार में बड़ा राजनीतिक खेल, एनडीए का क्लीन स्वीप; 4 विधायक गायब!

Rajya Sabha Election: आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक को रिश्वत दी गई…

Last Updated: March 16, 2026 20:03:26 IST

Ration Dealer Complaint: कम राशन या ज्यादा कीमत वसूल रहा डीलर? गड़बड़ी की शिकायत अब सीधे सरकार से, जारी हुआ WhatsApp नंबर

राशन व्हाट्सएप शिकायत नंबर: अगर राशन लेते वक्त आपका डिलर कम राशन या मनमाना दाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:00:16 IST

Alia Bhatt: फिटनेस के लिए क्या खाती हैं आलिया भट्ट? 33 की उम्र में भी कमाल की एनर्जी, जानें उनका डाइट प्लान

Alia Bhatt: 33 साल की उम्र में भी आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल…

Last Updated: March 16, 2026 19:35:23 IST

Diet Calendar: सालभर फिट रहने के लिए किस महीने में क्या खाएं? देखें आयुर्वेद का 12 महीनों वाला डाइट चार्ट

Ayurvedic Diet Calendar: आयुर्वेद के अनुसार, वसंत ऋतु में हल्का और कफ कम करने वाला…

Last Updated: March 16, 2026 19:31:35 IST