<

लोको पायलट केबिन से दिखा जन्नत-ए-कश्मीर, बर्फबारी में दौड़ती ट्रेन के वीडियो ने लूटी महफिल

Viral Video: हाल ही में कश्मीर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के मन को मोह रहा है. क्या आपने देखा बर्फ के बीच तेज रफ्तार में चलती इस ट्रेन का वीडियो?

Kashmir Train Viral Video: कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है. सर्दियों में कश्मीर की बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दुनिया भर के लाखों शैलानी जाते हैं. इन दिनों कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. कश्मीर कितना खूबसूरत है इसका अंदाजा एक सोशल मीडिया वायरल वीडियो से लगा सकते हैं, जिसे देखकर आपकी भी मन कश्मीर घूमने का करने लगेगा. यह वायरल वीडियो एक ट्रेन के लोको पायलट केबिन से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें कश्मीर की सूबसूरती को साफ देखा जा सकता है, जो आपको मंत्रमुग्ध  कर देगा. 

क्या है वायरल वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कश्मीर की बर्फ से ढकी घाटियों के बीच से एक ट्रेन गुजरी जिसके बाहर अद्भुत दृश्य दिखा रहा है. सामने से देखने पर नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ट्रेन बर्फ से ढकी पटरियों पर तेजी से आगे बढ़ती हुई दिखती है. चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोहने का काम कर रहा है. 

सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसकी तुलना स्विट्जरलैंड से कर दी तो कई यूजर्स ने इस जगह का प्रचार करने का सबसे अच्छा तरीका बताया. एक यूजर ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह दृश्य स्विट्जरलैंड जैसा लगता है, मगर यह हमारा भारत है.’ कुछ लोग इसे ‘जन्नत-ए-कश्मीर’ कह रहे हैं. 

कैसा है कश्मीर का मौसम?

कश्मीर के मौसम की बात की जाए, तो आज 30 नवंबर को यहां अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना रही. वहीं, हवा में नमी 31 प्रतिशत दर्ज की गई है और वायुमंडलीय दबाव 1020 के आसपास बना हुआ है. इसी मौसम में पर्यटक कश्मीर घूमने का प्लान बनाया करते हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

एक्टिव और पैसिव इच्छामृत्यु क्या है? इन देशों में अपनी इच्छा से मर सकते हैं आप

Euthanasia Laws: भारत में पैसिव यूथेनेशिया को 9 मार्च 2018 को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले…

Last Updated: March 12, 2026 21:56:28 IST

BAN vs PAK 2nd ODI: वापसी करने उतरेगा पाकिस्तान, भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें डिटेल्स

PAK vs BAN: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 13 मार्च 2026 को…

Last Updated: March 12, 2026 21:48:07 IST

पकौड़े लेने गया पति, लौटकर आया तो गायब मिली नई नवेली दुल्हन; बस स्टैंड से सामने आया हैरतअंगेज मामला

मुरादाबाद दुल्हन गायब मामला: बिलारी बस स्टैंड से एक नई शादीशुदा महिला अचानक गायब हो…

Last Updated: March 12, 2026 21:36:22 IST

Viral Video: ट्रेन में मां-बेटी की गुंडागर्दी! मुसाफिर को जड़ा थप्पड़, बीच सफर में मिली ऐसी सजा कि पूरी उम्र रहेगी याद

ट्रेन में मां-बेटी की गुंडागर्दी का शर्मनाक वीडियो वायरल! यात्री को सरेआम जड़ा थप्पड़ और…

Last Updated: March 12, 2026 21:34:45 IST

कोई विधायक तो कोई सांसद, अखिलेश यादव के परिवार के कितने सदस्य राजनीति में सक्रिय? जानें पूरी फैमिली ट्री

Akhilesh Yadav Family: मुलायम सिंह द्वारा स्थापित समाजवादी परंपरा आज भी उनके परिवार के कई…

Last Updated: March 12, 2026 21:26:23 IST

‘मुझे वहां से भगा दिया…’, मोनालिसा के पिता के साथ एयरपोर्ट पर क्या हुआ? किया हैरान करने वाला खुलासा

Monalisa:मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने बताया कि 2 मार्च को केरल से कुछ लोग…

Last Updated: March 12, 2026 21:05:16 IST