तमिलनाडु के एक स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रिंसिपल ने स्कूल के दीक्षांत समारोह में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा राज' का आइकॉनिक पोज किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.
तमिलनाडु के स्कूल प्रिंसिपल का पुष्पा का आइकॉनिक पोज हुआ वायरल
तमिलनाडु के एक स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आमतौर पर प्रिंसिपल की छवि सख्त और अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में होती है, लेकिन यह वीडियो तो कुछ और ही दिखाता है.
यह वीडियो तमिलनाडु के एक स्कूल के दीक्षांत समारोह का है. इस दीक्षांत समारोह में प्रिंसिपल का बच्चों के साथ मस्ती भरा अंदाज वायरल हो गया. प्रिंसिपल ने स्टेज पर बच्चों के ट्रेंडी पोज कॉपी करके सभी को हंसाया और तालियां बटोरीं.
वीडियो इंस्टाग्राम पर vethalogavidhyalayacbse हैंडल से शेयर हुआ. सुनहरे गाउन और टोपी पहने प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बांट रहे थे. एक छोटे लड़के ने सर्टिफिकेट लेते हुए ‘पुष्पा’ फिल्म का आइकॉनिक हाथ का इशारा (झुकेगा नहीं वाला पोज) किया. प्रिंसिपल ने तुरंत झुककर मुस्कुराते हुए वैसा ही पोज कॉपी किया. किसी ने यह वीडियो कैमरे में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. वीडियो का कैप्शन था, “Gen Alpha steps? Sir said- challenge accepted.” यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
दूसरे क्लिप में एक बच्चा शांति का चिह्न दिखा रहा था. प्रिंसिपल ने फौरन हाथ उठाकर कॉपी किया और बच्चे के बगल में गर्व से खड़े हो गए. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “सर ने कहा था मैं ट्रेंड्स से अपडेट रहता हूं… और उन्होंने इसे साबित कर दिया.” बच्चे भी प्रिंसिपल के इन क्यूट जेस्चर्स से उत्साहित नजर आए.
यूजर्स ने वीडियो में प्रिंसिपल के व्यवहार की खूब सराहना की. एक ने लिखा, “यार, ये कितना प्यारा है.” दूसरे बोले, “आजकल के बच्चे ऐसे ही होते हैं, लेकिन सर का धैर्य कमाल का.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ट्रेंड्स के साथ कनेक्ट रहना सर का स्टाइल.” यह वीडियो अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है.
CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…
यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…
RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…
यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…
Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…
Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…