<

जब चलती ट्रेन में यात्रियों ने की किन्रर के साथ मारपीट, वायरल वीडियो ने सुरक्षा को लेकर खड़े किए गंभीर सवाल

सोशल मीडिया (Social Media) पर किन्नर की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों ने रेलवे विभाग (Railway Administration) से यात्रियों की सुरक्षा (Passenger Safety) को लेकर कड़ी मांग की है.

Transgender Viral Video: ट्रेनों में किन्नरों द्वारा पैसे मांगना एक बेहद ही पुरानी परंपरा रही है, लेकिन हाल के कुछ सालों में ‘जबरदस्ती’ (Harassment) और ‘अभद्र व्यवहार’ की घटनाओं ने इसे एक विवादित रूप दे दिया है. जब पैसे न देने पर बदसलूकी या बददुआएं दी जाती हैं, तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे जाता है. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया जिसने एक बार फिर से गई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और साथ ही घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन में किन्नर के साथ की जा रही मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे यात्री जमकर किन्नर की पिटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं. हालांकि, यह रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें और ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाए ताकि यात्रियों को कानून अपने हाथ में न लेना पड़े. 

यहां देखें वायरल वीडियो

क्या हिंसा ही है समाधान?

हालांकि,  यात्रियों का गुस्सा समझ में आता है, लेकिन कानून को हाथ में लेना या फिर किसी भी तरह का हिंसा करना कानूनी और मानवीय  सही नहीं माना जा सकता है. दरअसल, इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं. मारपीट करने पर यात्रियों के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है, जिससे उनके सफर पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. 

तो वहीं, दूसरी तरफ कई बार समूह में की गई हिंसा निर्दोष या फिर कम आक्रामक व्यक्ति पर भी निकल जाती है, जो कि पूरी तरह से गलत है. इसके अलावा यह समस्या प्रशासन की लापरवाही को भी एक बार फिर से ऊजागर करता है. 

क्या होना चाहिए सही तरीका?

गुस्से में हिंसा करने के बजाय, इन कानूनी तरीकों को अपनाना ज्यादा प्रभावी और सुरक्षित माना जाता है. ट्रेन में किसी भी तरह की जबरदस्ती होने पर तुरंत ‘रेल मदद’ ऐप या 139 पर शिकायत करने की कोशिश करें. इसके साथ ही आरपीएफ अगले स्टेशन तुरंत ही पहुंच जाएगी. 

इसके अलावा आप वीडियो बनाकर रेल मंत्रालय और संबंधित रेलवे जोन को भी टैग कर मदद मांग सकते हैं. तो वहीं, बिना अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए साफ तौर से मना करने की कोशिश करें. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Uttar Pradesh News: 4 महीने से गायब थी छात्रा, अलग-अलग लोग करते रहे दुष्कर्म, गोरखपुर में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

Last Updated: April 10, 2026 17:58:05 IST

Kal Ka Panchang 11 April 2026: कल शनिवार का विशेष दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 10, 2026 17:55:44 IST

गंजे प्लेयर को थमा दिया हेयर ड्रायर? क्या PSL में अवार्ड के रूप में मिलती है ये अजीबोगरीब चीजें, कौड़ियों में कीमत

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…

Last Updated: April 10, 2026 17:49:40 IST

9 साल, 6 राज्य और 33 हत्याएं… मामूली सा दर्जी कैसे रात के अंधेरे में बन जाता था खूनी दरिंदा?

Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…

Last Updated: April 10, 2026 17:52:33 IST

बेहद रहस्यमयी है धुरंधर 2 का ये गाना, ‘मैड मोंक’ से जुड़ा खेल, रूस की भयावह कहानी

धुरंधर द रिवेंज फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी फेमस हुए लोगों ने…

Last Updated: April 10, 2026 17:39:42 IST

बेंगलुरू के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, कम खर्च में पूरे मजे, वीकेंड पर बनाएं प्लान

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां…

Last Updated: April 10, 2026 17:32:45 IST