Hair Museum: तुर्की के कप्पाडोसिया क्षेत्र के अवानोस शहर में स्थित हेयर म्यूजियम अपनी अनोखी पहचान के लिए मशहूर है. यहां 16 हजार से ज्यादा महिलाओं के बालों की लटें दीवारों और छत पर लगी हैं. इसकी शुरुआत 1979 में कुम्हार गैलिप कोरुक्कू ने की थी. खास बात यह है कि यहां बालों की लट छोड़ने वाली महिलाओं को लकी ड्रॉ के जरिए एक सप्ताह की मुफ्त छुट्टी और मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखने का मौका मिलता है.
दीवारों से छत तक लटके हैं महिलाओं के बाल
Hair Museum: दुनिया में कई ऐसे संग्रहालय हैं, जो अपनी अनोखी चीजों के लिए मशहूर हैं. कहीं प्राचीन हथियारों का संग्रह है तो कहीं दुर्लभ कलाकृतियां देखने को मिलती हैं. लेकिन तुर्की में एक ऐसा म्यूजियम भी है, जहां न कोई पेंटिंग है और न ही कोई खास मूर्ति. यहां दीवारों और छत से हजारों महिलाओं के बालों की लटें लटक रही हैं. हैरानी की बात यह है कि इन बालों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से पहुंचते हैं. इतना ही नहीं, यहां अपने बालों की एक लट छोड़ने वाली महिलाओं को हर साल मुफ्त छुट्टी जीतने का मौका भी मिलता है. यह अनोखा संग्रहालय तुर्की के कप्पाडोसिया क्षेत्र के अवानोस शहर में स्थित है. इसे ‘हेयर म्यूजियम’ यानी बालों का संग्रहालय कहा जाता है. इसकी खासियत सिर्फ यहां जमा बालों की संख्या नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी एक दिलचस्प प्रेम, दोस्ती और यादों की कहानी भी है.
इस म्यूजियम की शुरुआत साल 1979 में हुई थी. इसकी कहानी गैलिप कोरुक्कू नाम के एक कुम्हार से जुड़ी है. बताया जाता है कि उनकी मिट्टी के बर्तन बनाने की वर्कशॉप में एक फ्रांसीसी महिला आई थीं. उस समय गैलिप और उस महिला के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. जब महिला वहां से जाने लगीं तो गैलिप ने उनसे याद के तौर पर उनके बालों की एक लट मांगी. महिला ने उन्हें अपने बालों की एक लट के साथ कागज पर अपना नाम और कुछ जानकारी लिखकर दे दी. गैलिप ने उस लट को अपनी वर्कशॉप की दीवार पर टांग दिया. इसके बाद वहां आने वाली दूसरी महिलाएं भी अपने बालों की लटें छोड़ने लगीं. धीरे-धीरे यह सिलसिला इतना बढ़ा कि उनकी छोटी-सी वर्कशॉप बालों के अनोखे संग्रहालय में बदल गई.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संग्रहालय में 16 हजार से ज्यादा महिलाओं के बालों की लटें मौजूद हैं. यहां अलग-अलग रंग, लंबाई और बनावट के बाल दीवारों से लेकर छत तक लटके दिखाई देते हैं. हर लट के साथ एक कागज लगा है, जिस पर उसे छोड़ने वाली महिला का नाम और पता जैसी जानकारी लिखी होती है. इस अनोखे संग्रह के लिए संग्रहालय का नाम 1998 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था.
इस म्यूजियम की सबसे दिलचस्प बात यहां मिलने वाला मुफ्त छुट्टी जीतने का मौका है. गैलिप ने महिलाओं को मिट्टी के बर्तन बनाने की कला से जोड़ने के लिए यह खास पहल शुरू की थी. दरअसल, अवानोस में मिट्टी के बर्तन बनाना पारंपरिक रूप से पुरुषों का काम माना जाता रहा है. ऐसे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला. इस पहल के तहत साल में दो बार, जून और दिसंबर में, संग्रहालय में लगी बालों की लटों में से 10 का चयन किया जाता है. जिन महिलाओं के बाल चुने जाते हैं, उन्हें कप्पाडोसिया में एक सप्ताह बिताने और गैलिप से मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखने का मौका मिलता है. इस लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए महिलाएं अपनी मर्जी से बालों की एक लट संग्रहालय में छोड़ सकती हैं. इसके लिए वहां कैंची, कागज और पेन भी उपलब्ध कराए जाते हैं.
Saharanpur Crime: सहारनपुर देहात के एसपी मयंक पाठक ने बताया कि राजू नाम के शख्स…
IND vs NZ 4th ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13…
Kal Ka Rashifal 13 November 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
pneumonia in children: ठंड और बढ़ते प्रदूषण के बीच निमोनिया का खतरा बढ़ रहा है.…
IND vs NZ 4th ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में रोहित…
Google November Pixel Drop 2026 में Pixel 10 सीरीज के लिए Gemini Intelligence, Calculator में…