pneumonia in children: ठंड और बढ़ते प्रदूषण के बीच निमोनिया का खतरा बढ़ रहा है. अस्पतालों में बच्चों में इसके हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं. डॉक्टरों ने लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी और घरघराहट को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है.
स्मॉग और ठंड मिलकर बिगाड़ रहे फेफड़ों की सेहत
Pneumonia in children: ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, बच्चों में बढ़ रहा निमोनिया का खतरा; खांसी को न करें नजरअंदाज
देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने के साथ हल्की ठंड शुरू हो गई है. दूसरी ओर, बढ़ता प्रदूषण और स्मॉग लोगों की सेहत पर असर डाल रहे हैं. अस्पतालों में निमोनिया के लक्षणों वाले मरीज पहुंचने लगे हैं. खासकर बच्चों में खांसी और सांस से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि शुरुआत में सामान्य खांसी जैसा दिखने वाला निमोनिया लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप ले सकता है. ऐसे में लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी को मौसमी समस्या समझकर नजरअंदाज न करें.
धुआं और प्रदूषण के बारीक कण सांस की नलियों में जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं. इससे श्वसन तंत्र की संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है. खासकर बच्चों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को इसका ज्यादा नुकसान हो सकता है. प्रदूषण के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं और पहले से मौजूद संक्रमण भी गंभीर हो सकता है. आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अक्षय बुधराजा के मुताबिक, इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में निमोनिया की शिकायत लेकर बच्चे पहुंच रहे हैं. फिलहाल हल्के लक्षण वाले बच्चे ज्यादा हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
डॉक्टरों के मुताबिक, छोटे बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया का खतरा अधिक रहता है. इसके अलावा धूम्रपान करने वाले, डायबिटीज, अस्थमा और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है. इसमें फेफड़ों की छोटी वायु थैलियों में सूजन आ सकती है और उनमें तरल पदार्थ भर सकता है. इससे खांसी, बुखार, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी होती है.
अगर किसी को तीन दिन से ज्यादा खांसी बनी हुई है, रात में सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आती है या सांस लेने में परेशानी होती है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. बच्चों में तेज सांस चलना, छाती का अंदर धंसना और दूध पीने में परेशानी भी गंभीर संकेत हो सकते हैं.
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि निमोनिया के लक्षणों को सामान्य सर्दी-खांसी समझकर केवल अदरक की चाय या भाप के भरोसे न रहें. बिना सलाह पुरानी एंटीबायोटिक दवाएं लेना भी नुकसानदायक हो सकता है. बाहर निकलने से पहले AQI जांचें, ज्यादा स्मॉग में सुबह की सैर से बचें और जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें. समय पर जांच और सही इलाज ही गंभीर स्थिति से बचा सकता है.
Kal Ka Rashifal 13 November 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
IND vs NZ 4th ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में रोहित…
Google November Pixel Drop 2026 में Pixel 10 सीरीज के लिए Gemini Intelligence, Calculator में…
Kanpur News: कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल में महिला मित्र से मुलाकात…
Chhath Puja 2026 से पहले बिहार की मंडियों में कद्दू की कीमतों में उछाल आया…
Bollywood Unknown Facts: आज के समय में लगभग हर एक्टर का सेक्रेटरी होता है लेकिन…