<

UP Crime: चाची को हुआ भतीजे से प्यार, अवैध प्रेम संबंध का चाचा ने किया विरोध तो युवक ने भाई के साथ मिलकर किया कांड

Saharanpur Crime: सहारनपुर देहात के एसपी मयंक पाठक ने बताया कि राजू नाम के शख्स की हत्या उसके सगे भतीजे शुभम ने अपने भाई रजत के साथ मिलकर की थी. पुलिस जांच में पता चला कि राजू की पत्नी और शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल से प्रेम संबंध थे. इसकी जानकारी राजू को हो गई थी.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने राजू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक राजू की हत्या उसके ही भतीजे शुभम ने अपने सगे भाई रजत के साथ मिलकर की थी. हत्या की वजह मृतक की पत्नी और शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल का प्रेम संबंध है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मृतक राजू की हत्या उसके सगे भतीजे शुभम ने अपने भाई रजत के साथ मिलकर की थी. पुलिस जांच में पता चला कि राजू की पत्नी और शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल से प्रेम संबंध थे. इसकी जानकारी राजू को हो गई थी. वह कई बार इसका विरोध कर चुका था. इसी बात को लेकर शुभम अपने चाचा से रंजिश रखने लगा था.

खेत में बुलाकर लोहे की रॉड से किया हमला

घटना नौ नवंबर की शाम की है. शुभम ने फोन करके राजू को खेत में बुलाया था. वहां उसने लोहे की रॉड से राजू के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. इसके बाद शुभम ने अपने भाई रजत को फोन कर मौके पर बुलाया. दोनों आरोपी राजू को मोटरसाइकिल पर लादकर सरसावा थाना क्षेत्र में ले गए. हैदरपुर से भिक्कनपुर जाने वाले रास्ते पर बंधे के पास उसे फेंककर फरार हो गए. बाद में राजू की मौत हो गई.

डिजिटल साक्ष्यों से खुला हत्याकांड

एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई थीं. पुलिस ने डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की तो शुभम और रजत की भूमिका सामने आई. इसके बाद दोनों आरोपियों को देहरादून-अंबाला हाईवे स्थित सरसावा टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, मृतक के कपड़े, पर्स और पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

यहां सोने-चांदी की नहीं, महिलाओं के बालों की लगती है प्रदर्शनी, तुर्की के इस म्यूजियम की कहानी हैरान कर देगी

Hair Museum: तुर्की के कप्पाडोसिया क्षेत्र के अवानोस शहर में स्थित हेयर म्यूजियम अपनी अनोखी…

Last Updated: November 12, 2026 18:54:31 IST

IND vs NZ 4th ODI Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का चौथा वनडे, जानें समय और TV चैनल

IND vs NZ 4th ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13…

Last Updated: November 12, 2026 18:49:33 IST

बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं तक, बदलते मौसम में इन लोगों को निमोनिया का ज्यादा खतरा, खांसी को न करें नजरअंदाज

pneumonia in children: ठंड और बढ़ते प्रदूषण के बीच निमोनिया का खतरा बढ़ रहा है.…

Last Updated: November 12, 2026 18:15:59 IST

IND vs NZ 4th ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे कल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 4th ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में रोहित…

Last Updated: November 12, 2026 17:49:12 IST

Google November Pixel Drop 2026: Gemini में बड़े अपग्रेड, Pixel Tag लॉन्च, जानें नए फीचर्स

Google November Pixel Drop 2026 में Pixel 10 सीरीज के लिए Gemini Intelligence, Calculator में…

Last Updated: November 12, 2026 17:23:16 IST