Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Vande Bharat Train: वंदे भारत में मिला कीड़ों से भरा डिनर, कोच अटेंडेंट ने बताया केसर; वीडियो वायरल

Vande Bharat Train: वंदे भारत में मिला कीड़ों से भरा डिनर, कोच अटेंडेंट ने बताया केसर; वीडियो वायरल

Vande Bharat Train: पटना-टाटानगर Vande Bharat Express में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. एक यात्री ने दावा किया कि उसे डिनर में परोसी गई दही में कीड़े मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में यात्री अटेंडेंट से शिकायत करते दिख रहा है, लेकिन अटेंडेंट ने पहले इसे “केसर” बताकर टालने की कोशिश की. बाद में पता चला कि दही करीब 11 दिन पुरानी और एक्सपायर थी.

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: JP YADAV
Last Updated: 2026-03-25 14:52:56

Mobile Ads 1x1

Vande Bharat Train: देश की सबसे मॉडर्न और हाई-स्पीड ट्रेन मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर विवादों में है. पटना-टाटा नगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के नाश्ते में कीड़ा परोसा गया. यह घटना सबके सामने आने के बाद यात्रियों में काफी गुस्सा है और सोशल मीडिया पर इस पर खूब चर्चा हो रही है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स यह कहते सुना जा सकता है कि ”भाई हम लोग अभी वंदे भारत में हैं जो कि पटना से चलके टाटा नगर तक जाती है’. 

‘इन्होंने रात का भी डिनर सर्व किया था. दही में ये आप देख रहे हो कितने सारे कीड़े आपको दिख रहे होंगे देखो और ये सिर्फ एक खाने का हाल नहीं है. ये सारे खाने का वही हाल है. आप देखो इस थाली में भी लोगों ने खाया है. इसमें अभी कीड़ा चल रहा है और ये वंदे भारत की ट्रेन है’.

वहीं दूसरे वीडियो में यात्री कंप्लेंट करते हुए दिख रहा है वो अटेंडेंट से कह रहा है ‘आपने क्या कंप्लेंट लिखा है मुझे दिखाइए.  मेरा नाम रितेश है मेरा जो सीट नंबर है C6 में 70 है. वो कोच अटेंडेंट को दही देकर कहता है कि इसमे आपको कुछ दिख रहा है क्या? मै एक और आपको लाइव दिखाता हूं’. कोच अटेंडेंट दही को देखता है और बोलता है ‘नहीं मुझे इसमे कुछ भी नहीं दिख रहा है’.

‘इसमें तो केसर है सर’.

इसके बाद कोच अटेंडेंट कहता है ‘इसमे तो केसर है सर’. इसे सुनते हि एक दूसरा यत्री हंस पड़ता है. फिर वह दूसरा दही का डिब्बा देते हुए कहता है इसमें क्या है ये देखिए जरा ये तो मैंने खाया नहीं है, लेकिन एक पैसेंजर ने खा लिया. फिर यात्री कहता है कि इसमे इतने कीड़े हैं कि मेरे पूरे प्लेट में किड़े चल रहे हैं. फिर वह कहता है कि अगर कोई इसे खाएगा तो क्या होगा?

कितने दिन पूराना था दही?

अटेंडेंट कहता है कि इस चीज की हम कंप्लेंट करते हैं. इस पर यात्री कहता है कि जब आदमी मर जाएगा तब आप कंप्लेंट करेंगे ? तभी एक दूसरे यात्री ने दही का डिब्बा उठाया और उसकी एक्सपायरी डेट देखकर बताया कि यह 11 दिन से एक्सपायर है, यह 4 मार्च की है.

सांभर में कीड़ा

यह पहली घटना नहीं है. पिछले साल भी तिरुनेलवेली-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20666) में ऐसी ही लापरवाही सामने आई थी. उस समय एक यात्री ने शिकायत की थी कि नाश्ते में परोसे गए सांभर में कीड़ा मिला था. उस मामले में भी दक्षिणी रेलवे ने शिकायत के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया था.

वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन

हाई-टेक सुविधाओं और बेहतरीन सर्विस का वादा करने वाली वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में ऐसी घटनाओं का बार-बार होना न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा और सेहत पर बल्कि रेलवे और IRCTC के इंतज़ामों पर भी सवाल खड़े करता है.

IRCTC और रेलवे की ज़िम्मेदारी

IRCTC भारतीय रेलवे के फ़ूड सर्विस सिस्टम को चलाने वाली मुख्य संस्था है. इसका मकसद ट्रेनों में यात्रियों को साफ़, सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का खाना देना है. लेकिन वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफ़ाइल ट्रेन में लगातार दो बार ऐसी घटनाएं होना इस बात का इशारा है कि ह्यूमन रिसोर्स और क्वालिटी कंट्रोल में कहीं न कहीं कमी है.

MORE NEWS