Male Body Part Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए. पहली नजर में यह किसी पतले और बालों वाले पुरुष के गले की तस्वीर लगती है, जिसमें काला नेकलेस पहना हुआ दिखता है.
पहली नजर में लगेगा कुछ और, पर असल में है कुछ और
Slim Neck Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सा ऑप्टिकल इल्यूजन तेजी से वायरल हो रहा है. तस्वीर में किसी पुरुष के शरीर का एक हिस्सा बेहद नजदीक से दिख रहा है. पहली नजर में लोग समझ ही नहीं पा रहे कि वे आखिर देख क्या रहे हैं.
तस्वीर में काले रंग का लेदर जैसा आभूषण नजर आता है और साथ में हल्का बेज और सफेद रंग भी दिखाई देता है. कई लोग इसे देखकर कन्फ्यूज हो गए. कुछ को लगा कि यह किसी बहुत पतले और बालों वाले गले की तस्वीर है, जिस पर काला नेकलेस पहना हुआ है. यहां तक कि एक उभरी हुई हड्डी भी दिखती है, जिसे कुछ लोगों ने “एडम्स एप्पल’ समझ लिया.
दरअसल, यह किसी का गला नहीं बल्कि एक आदमी का हाथ है, जो उसकी पैंट की जेब में डला हुआ है. जो काला आभूषण दिख रहा है, वह नेकलेस नहीं बल्कि हाथ में पहना हुआ ब्रेसलेट है. और जो उभरी हुई चीज गले की हड्डी जैसी लग रही थी, वह असल में कलाई की हड्डी है. पूरी तस्वीर सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें समझने में काफी समय लग गया कि यह गला नहीं, बल्कि जेब में रखा हाथ है.

इस तरह की तस्वीरों को ‘एंबिग्यूस’ या ‘बाइस्टेबल’ ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है. यानी एक ही तस्वीर को दो अलग-अलग तरीकों से देखा जा सकता है. जैसे मशहूर डक-रैबिट ड्राइंग में कुछ लोगों को बतख दिखती है, तो कुछ को खरगोश.इस तस्वीर में भी रंग, एंगल और क्लोज-अप फ्रेमिंग की वजह से दिमाग धोखा खा जाता है. हमारा दिमाग जो पैटर्न पहले पहचानता है, वही सच मान लेता है.यही वजह है कि यह साधारण-सी फोटो इंटरनेट पर लोगों का दिमाग घुमा रही है और हर कोई इसे बार-बार देखकर असली सच समझने की कोशिश कर रहा है.
Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…
Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…
Shahjahanpur News:शाहजहांपुर में से एक मुस्लिम युवक को हनुमान मंदिर ले जाकर पहले उठक-बैठक फिर…
पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता…
KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…
Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…